देवनानी ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की लगाई झड़ी

देवनानी ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी वार्डो में किया राशि 74.15 लाख के विकास कार्यो का शुभारम्भ
– वार्ड 80 रातीडांग, आशापुरा माता मन्दिर मुख्य मार्ग, त्रिलोक जी के मकान के पास, कर्नल साहब वाली गली, शिव सागर कॉलोनी और अलखनन्दा कॉलोनी में सड़क निर्माण पर राशि 46.15 लाख रूपये होगे खर्च
– वार्ड 01 में खाटु श्याम विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण पर होगे राशि 04.00 लाख खर्च
– ग्राम लोहागल स्थित देवनगर में सड़क निर्माण और मौड़ी मौहल्ला में पुलिया निर्माण पर होगे राशि 15.50 लाख खर्च
– ग्राम बोराज स्थित शमशान स्थल की चारदीवारी के निर्माण पर होगे राशि 08.50 लाख खर्च

अजमेर 06 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज शुक्रवार को विधायक कोष से अभिशंषित राशि 74.15 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने आज सबसे पहले वार्ड 80 स्थित रातीडांग में सुगनचंद जी के मकान के पास पुलिया तक राशि 14.50 लाख रूपये से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने इसी वार्ड में आशापुरा माता मन्दिर मुख्य मार्ग रतनसिंह जी के पास एवं त्रिलोक जी के मकान के पास राशि 15.15 लाख रूपये और अलखनन्दा कॉलोनी में श्याम जी के मकान वाली गली और शिवसागर कॉलोनी में कर्नल साहब वाली गली में राशि 16.50 लाख रूपये से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर पार्षद धर्मेन्द्र चौहान, आशीष शर्मा, दिव्यप्रकाश शर्मा, मंजूला सिसोदिया, शकुन्तला चौहान, सलमा अख्तर, भगवान राम बैरवा, बाबूलाल चौहान, महेन्द्र माथुर, नवल किशोर खण्डेलवाल, कर्नल साहब चुण्डावत, श्याम लाल, त्रिलोक सिंह, प्रदीप यादव, अक्षय सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
देवनानी ने वार्ड 01 में खाटू श्याम कॉलोनी में क्षेत्रवासियों की मांग पर राशि 04.00 लाख विधायक कोष से स्वीकृत कर निर्माण सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया। इस मौके पर दिनेश खण्डेलवाल, रमेश चंद सैन, भावेश मामनानी, विकास शर्मा, सुरेश गुर्जर, संजय सोनी, घोस मौहम्मद, राहुल आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने ग्राम लोहागल में स्टार क्वीन गार्डन के पास मौडी मौहल्ला में पुलिया निर्माण हेतु विधायक कोष से राशि 6.00 लाख स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। देवनानी ने ग्राम लोहागल में देवनगर बीपीएल क्वार्टर के पास 09.50 लाख रूपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया है।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक, लोकेन्द्र सिंह, संजय चौहान, भगवान सिंह, मिश्रीलाल सेन, श्रीरामलाल, किशन गोविन्द, लालचंद, सुखदेव मेघवाल, कैलाशचंद, हरिमोहन सुरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, डॉ. शशिगुप्ता, रूकमा बाई, अशोक जोशी लक्ष्मीकांत धौलपुरिया, कैलाश मेघवाल, राघवेन्द्र, वी.पी. सिंह, जगदीश छाबड़, आशुतोष, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
देवनानी ने ग्राम बोराज में रैगरान समाज के शमशान स्थल की चारदीवारी के निर्माण के लिए राशि 8.50 लाख स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। देवनानी ने बताया कि समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा शमशान स्थल की चारदीवारी नही होने के कारण उन्हें हो रही समस्याओं से अवगत करवायाएवं शमशान स्थल की चारदीवारी के निर्माण के लिए आग्रह किया था। जिस पर उन्होनें विधायक कोष से राशि जारी कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह रावत, पार्षद अजय वर्मा, शमशेर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, तारा रावत, अवतार किशन मोयल, लक्ष्मण सिंह, विवेक सिंह रावत, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!