स्वामी विवेकानन्द की जयन्ति पर शोभा यात्रा 12 को

अजमेर। स्वामी विवेकानन्द के 150वीं जयन्ति पर स्वामी विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति अजयमेरू महानगर के तत्वाधान में विशाल शोभा यात्रा 12 जनवरी 2013 को प्रातः 10ः30 बजे से प्रमुख मार्गोंं पर निकाली जायेगी।
यह शोभा यात्रा के मार्ग अजमेर शहर में 4 प्रमुख स्थानों से राजकीय महाविद्यालय, जवाहर रगमंच, राजा साईकिल चौराहे व सुभाष उद्यान से प्रातः 10ः30 बजे प्रारम्भ होगी तथा प्रातः 11ः30 बजे गांधी भवन चौराहे पर सम्मिलित होकर विशाल शोभा यात्रा अजमेर क्लब के पास स्थित रामकृष्ण परमहंस के स्मारक पर दोपहर 12ः30 बजे पहुॅच कर देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द व रामकृष्ण परम्हंस के प्रति श्रद्धासुमन अर्पण करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। शहर के सभी शोभा यात्रा मार्गों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा।
पहली शोभा यात्रा राजासाईकिल चौराहे से प्रारम्भ होकर श्रीनगर रोड से होती हुई मार्टिडल ब्रिज के नीचे से, दूसरी शोभा यात्रा राजकीय महाविद्यालय से जय स्टोर के सामने से महावीर मार्ग मार्टिडल ब्रिज पहुचेगी।
यह दोनों शोभा यात्रा मिलकर मार्टिडल ब्रिज के नीचे मिलकर, गोल चक्कर, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, न्यू मजिस्टक सिनेमा, क्लॉक टावर, स्टेशन रोड, गांधी भवन चौराहा पहुंचेगी।
तीसरी शोभा यात्रा जवाहर रंगमंच से सावित्री चौराहा, बजरंग गढ चौराहा से सुभाष उद्यान पहुंचकर
चोथी शोभा यात्रा को साथ लेकर सुभाष उद्यान से दिल्ली गेट, धान मण्डी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदार गेट से गांधी भवन चौराहा पहुंचेगी।
उसके बाद प्रातः 11ः30 बजे चारो यात्रायें क्रमशः सम्मलित होकर एक विशाल शोभा यात्रा में परिवर्तित होकर गांधी भवन चौराहें से महिलाओं की कलश यात्रा के साथ कचहरी रोड, एलआईसी, इण्डिया मोटर चौराहा, स्वामी कॉम्पलेक्स, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, सूचना केन्द्र चौराहा, अग्रवाल स्कूल, मेडिकल कॉलेज, आजाद पार्क होती हुई अजमेर क्लब के पास स्थित रामकृष्ण परमहंस के स्मारक पहुंचेगी।
इस शोभा यात्रा में काली माता का अखाडा, ध्वज, बैण्ड, ढोल, पैदल व दोपहीया वाहन, चौपहीया वाहन शामिल रहेंगे।
इस शोभा यात्रा का उद्देश्य आज के संदर्भ में स्वामी विवेकानन्द के प्रासंगिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि विश्व के मुकाबले सर्वाधिक युवा संख्या वाले भारत देश में युवा शक्ति राष्ट्र के उत्थान में संकल्प के साथ जुट सके। इस शोभा यात्रा में सुन्दर और आकर्षक झांकियॉं सजाई जायेंगी।
इसमें शहर की कई धार्मिक, व्यवसायिक, सामाजिक संगठन व विविध संगठन भाग लेगें। इस विशेष अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के मनुष्य निर्माण से राष्ट्रपुर्नउत्थान के ध्येय को साकार करना है तथा सहभागीता निभानी है।
इस शोभा यात्रा में बडी संख्या में बच्चे, महिलाएॅं, युंवा, वरिष्ठ जन एंव सन्त समाज सम्मिलित होगा। समिति की ओर से शोभा यात्रा में भाग लेने के सभी संगठन व समाज के व्यक्तियों पूर्ण उत्साह से सम्मिलित होने का आव्हान किया गया है।
स्वामी विवेकानन्द सार्धसती समारोह के अन्तर्गत अजमेर में शहर, तहसील एंव ग्राम स्तर तक युवा, महिला, प्रबुद्व जन ग्रामीण एंव वनवासी बन्धुओं को साथ लेकर अनेक कार्यक्रम वर्ष भर में आयोजित किये जायेगें।
स्वामी विवेकानन्द सार्ध शती समारोह समिति 
अजमेर महानगर
मो. 9414281331, 9828171560
error: Content is protected !!