श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में ‘हिन्दी दिवस’’ के अवसर पर हुआ काव्य पाठ

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. सी. लोढ़ा के निर्देशन में ‘‘हिन्दी दिवस’’ पर ‘‘काव्य पाठ’’का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. अधिकारी प्रीति शर्मा ने छात्राओं को अपने उद्बोधन द्वारा भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को बताने के लिए हर वर्ष 14 सितम्बर को ‘‘हिन्दी दिवस’’ मनाया जाता है तथा इस दिन का उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता को बढावा देना हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की व्याख्याता मोनिका सोनी हिन्दी साहित्य ने बताया कि हमारे राष्ट्र का सम्मान व उसका अस्तित्व हिंदी के बिना अधूरा है राष्ट्र को जीवित रखना है तो अपनी भाषा, संस्कृति को जीवित रखना होगा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा ‘‘काव्य पाठ’’ के माध्यम से हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा को व्यक्त किया गया।
अन्त में एन.एस.एस. अधिकारी कोमल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, छात्राएं, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

प्राचार्य
श्री वर्द्धमान पी. जी. कन्या महाविद्यालय,
ब्यावर

error: Content is protected !!