सभी पदाधिकारियों, मंडल व वार्ड अध्यक्षों को दिये नियुक्ति पत्र
अजमेर 24 जनवरी। ( ) अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक (अ) की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम की प्रतिपक्ष की नेता डॉ. द्रोपदी देवी कोली द्वारा की गई। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व मंडल तथा वार्ड अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
डॉ कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल का कार्यक्रम विफल रहा है, जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी है। डॉ. कोली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जनता से वायदे किए थे उन सभी को गौण कर जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के हर मोर्चे पर विफल रही है। इसके अलावा, उन्होंने पानी बिजली, सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति पर भाजपा सरकार को कोसा। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को व मंडल अध्यक्ष तथा वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया, पार्षद रश्मि हिंगोरानी, नितिन जैन, पूर्व पार्षद सुनील केन, पार्षद नरेश सारवान, वसीम खान, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश बोहरा, गुरुबक्श लबाना, बुधन जेदिया, मुकेश सेवलिया, सुरेश सेवरिया, योगेश शर्मा, प्रदीप तूंगरिया, महेन्द्र ओलानियाँ, कुलदीप बाकोलिया, दिलीप सामरिया, पुरण सेन, बजरंग सैन, भारत खींची, मनमोहन मिश्रा, नितिन अरोड़ा, कवलजीत सिंह सेठी, विजय असरवा, मनीष शर्मा, दिनेश सुनरिया, रमेश नायक, विनोद नकवाल, प्रितपाल सिंह, प्रकाश जोनवाल, जय प्रकाश तंबोली, गोपाल तर्क, विष्णु गौड,़ गजेंद्र तुनगरिया, विनोद सवासिया, रिषभ पटेल, मुकेश डेनवाल आदि उपस्थित रहे।
भवदीय
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069