भाजपा सरकार के 2 वर्ष—विकास नहीं, विफलताओं का सफ़र : डॉ. राजकुमार जयपाल

अजमेर 11 दिसम्बर / अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उसकी कार्यशैली, बजट प्रावधानों और जनकल्याण कार्यक्रमों में हुई भारी चूक को उजागर करते हुए तीखा प्रहार किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
डॉ. जयपाल ने कहा कि सरकार के दो वर्ष जनता के लिए किसी भी रूप में राहतकारी नहीं रहे। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केवल घोषणाओं और भाषणों तक सीमित रहा, जिसका धरातल पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और नगरीय विकास जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कोई सार्थक उपलब्धि नहीं दिखी। सरकार ने अजमेर सहित पूरे प्रदेश की उपेक्षा की है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय विभिन्न भर्तियों में देरी और अनियमितताओं ने उनके भविष्य को और ज्यादा अंधकारमय कर दिया।
राज्य सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए डॉ. जयपाल ने कहा कि केंद्र सरकार न तो किसानों के हित में, न व्यापारियों और न ही महिलाओं, युवाओं तथा कर्मचारियों के लिए कोई ठोस राहत लेकर आई। सरकार ने विकास के नाम पर भ्रामक घोषणाएँ कर जनता को गुमराह किया, परंतु धरातल पर कुछ भी सार्थक नहीं हुआ।
उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की राज्य सरकार अपनी जवाबदेही से बचती रही है। बजट की अधिकांश घोषणाएँ केवल कागज़ों और प्रेस वार्ताओं में ही सीमित रहीं। आमजन इन दो वर्षों में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
केंद्र सरकार के बजट की अधूरी घोषणाएँ
डॉ. जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर भी बजट संबंधी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट वर्षों से सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाओं और उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का माध्यम बनकर रह गया है।
केंद्र सरकार द्वारा घोषित 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, हर वर्ष करोड़ों रोजगार, कृषि आय दोगुनी, रेलवे आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना, जन औषधि केंद्रों का विस्तार, MSP कानून, सस्ती गैस योजना, आवास योजनाओं का विस्तार—इन सभी मोर्चों पर केंद्र सरकार नाकाम साबित हुई है। देश की बेरोजगारी दर बढ़ती रही, महंगाई चरम पर रही, गैस-सिलेंडर आमजन की पहुंच से बाहर हो गया और किसान आज भी MSP कानून की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम जनता की अपेक्षाओं का नहीं, बल्कि बड़े कॉर्पोरेट समूहों के हितों को साधने वाला रहा है। जनता की समस्याएँ और बुनियादी आवश्यकताएँ बजट की प्राथमिकता में कहीं दिखाई नहीं देतीं। रेल हादसों में वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ही भाजपा की बजट नीतियों की वास्तविक तस्वीर है।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने अंत में कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। यदि सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने में पीछे नहीं हटेगी।
आज आयोजित विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस cअध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली, प्रदेश सचिव सुनील लारा, फखरे मोइन, महेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, चंदन सिंह, वाहिद मोहम्मद, लक्ष्मी धोलखेडिया, अंकुर त्यागी, गजेंद्र सिंह रलावता, श्याम प्रजापति, बिपिन बेसिल, चंद्रशेखर बालोटिया, ईश्वर टहलयानी, संजीव खींची, गुलाम मुस्तफा, कुशाल कोमल, मनीष चौरसिया, वसीम खान, लक्ष्मी बुंदेल, अंकित धारु, मुखत्यार अहमद नवाब, सर्वेश पारीक, प्रियंका चौधरी, तीपाशा खींची, नकुल खंडेलवाल, शिव बंसल, काजी मुनव्वर अली, मनीष सेठी, गणेश चौहान, अशोक बिंदल, शैलेश गुप्ता, आरिफ खान, मनीष सैन, पवन ओड, चंद्रेश सुनिया, प्रेम सिंह गौड़, मुकेश सबलानिया, सुरजीत कपूर, पुष्पा राजोरिया, प्रिंस ओबीडाया, पुष्पेंद्र ओझा, भोमराज गुर्जर, भरत धोलखड़िया, पीयूष सुराणा, शमसुद्दीन, सुमित मित्तल, मुकेश पं वार, हरिप्रसाद जाटव एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने किया व अंत में फखरे मोइन ने सभी का आभार व्यक्त किया l

error: Content is protected !!