*भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया*

ब्यावर। भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता चौधरी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका  अंजली भार्गव ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आदर का भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार एवं सफलता के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्रीमती अनुपमा दाधीच ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया तथा गुरु पूर्णिमा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर सदैव विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के संवर्धन हेतु ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!