अजमेर नगर निगम चुनाव में 16 टिकट दिये जाने की मांग

सिंधी जागृति मंच ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी को लिखे पत्र
अजमेर 11 अगस्त- सिंधी जागृति मंच, अजमेर राजस्थान ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोडासरा, के साथ भाजपा व कांगेेस के शहर जिलाध्यक्षों को पत्र लिख कर आगामी नगर निगम चुनाव में अजमेर शहर के 80 वार्डों में से अपनी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता या सिन्धी समाज में सक्रिय कार्य करने वालों को  पार्षद की टिकट देने की मांग की है।
पत्र में लिखा है कि सिंधी समाज के अजमेर शहर में बीस प्रतिशत मतदाता अर्थात एक लाख पचास हजार से अधिक मतदाता हैं, जो कि शहर की सभी 80 सीटों पर जुडे हुये हैं।

सिंधु जागृति मंच समाज की प्रतिनिधि संस्था हैे, जिससे सिंधी समाज का हर वर्ग जुडा है। यह मंच अजमेर जिले में काम करने वाली हर सिंधी संस्था का प्रतिनिधित्व करता है।
मंच की ओर से समाज के सभी सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की बडी बैठक आयोजित कर पूर्ण नीति तैयार कर प्रदेशाध्यक्षों से शिष्टमण्डल व्यक्तिगत मिलकर राज्य में इसी अनुपात में टिकट देने की मांग करेगा। वहीं भगवान कलवानी, हरी चन्दनानी, प्रेम केवलरामाणी को समन्वयक बनाया गया है।

हरी चन्दनानी
समन्वयक, सिन्धु जागृति मंच
9649750811              

error: Content is protected !!