भारत की माटी का बढ़ाऐ मान-देवनानी

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी बिट्स पिलानी की दुबई स्थित संस्थान के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम चाहे किसी भी क्षेत्र में जाऐ अपनी प्रमाणिकता, विचारों की स्पष्टता और भारतीय होने के अभिमान की पूंजी सदैव अपने साथ रखे तथा भारत की माटी से लगाव रखते हुए इसके विकास और स्वजनों के विकास के लिए तत्पर रहे। उन्होंने संस्थान के द्वारा अच्छे इंजीनियर तैयार करने की परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि बिट्स तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमाणिक व प्रतिष्ठित नाम है जिसने न केवल अच्छे अभियंता तैयार किये बल्कि भारतीयता की खुशबू फैलाने वाले संस्कारित एवं कर्म को समर्पित नागरिक भी तैयार किये है। देवनानी को बिट्स दुबई द्वारा आयोजित ‘ए पोलिटिशियन विथ ए डिफरेंस‘ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने श्रोताओं का आव्हान किया कि तकनीकी कौशल का उपयोग केवल अपने केरियर निर्माण तक सीमित ना रखते हुए समाज के प्रति भी हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अर्जित तकनीकी ज्ञान का समाज व देश को भी लाभ पहुंचावे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीक एवं प्रतिस्पर्धा का है। परन्तु मानवीय संवेदनाओं के बिना हम केवल एक मशीन बन कर रह जाऐंगे जो कि किसी भी रूप में सही नहीं होगा। उन्होंने प्रबंधन द्वारा विश्व के अनेक देशों में अपनी शिक्षण संस्थाऐं खोलकर राजस्थान व देश का गौरव बढ़ाने पर सराहना की। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाऐं जगाने, सामाजिक सरोकारों से जोड़नें के लिए भी अपने प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उन्होने अपने विद्यार्थी जीवन, शिक्षक जीवन एवं राजनीतिक जीवन के विभिन्न संस्मरणों से भी अवगत कराया।
बिट्स दुबई के परिसर में पहुंचने पर देवनानी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् उन्होंने संस्थान का अवलोकन करते हुए वहंा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
देवनानी आज दुबई से दिल्ली पहुंचे जहंा से राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव के निवास पर गये और उन्हें सान्तवना दी। ज्ञात हो कि श्री यादव के पिताजी का गत दिनों देहावसान हो गया था।

error: Content is protected !!