कांग्रेस की है विकृत सोच ׃किरण माहेश्वरी

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकृत सोच एवं राष्ट्र विरोधी आचरण की पहचान बन गई है। हिन्दू धर्म और भगवा के अपमान से कांग्रेस सत्ता का समर जीतने की रणनीति पर चल रही है। इसके चिंतन शिविर में निर्धन, मजदूर और किसान का कल्याण पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
किरण ने कहा कि देश हिन्दू और भगवा का अपमान नहीं सहन करेगा। भाजपा 24 अथवा 25 जनवरी को देश के सभी जिला मुख्यालयो पर उपवास, धरना और प्रदर्शन कर आतंकवादियों का सम्मान और भगवा का अपमान की आत्मघाती नीति के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करने का आव्हान करती है। वे स्वयं 24 जनवरी को जयपुर में धरने में सम्मिलित होगी।
किरण नें कहा कि गृह मंत्री शिंदे और कांग्रेसी नेता पाकिस्तानी आतंकवादियों में बहुत ही लोकप्रिय हो गए हैं। वहाँ आतंकवाद के प्रति संघर्ष को दुर्बल बनाने के लिए इनके प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। गृहमंत्री में यदि साहस हो तो वे भाजपा और संघ के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करके दिखाए। देश के गृहमंत्री का कार्य तथ्यहीन आरोप लगाना नहीं होता है। उसे तो आतंकवाद का प्रशिक्षण दे रहे तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।
किरण नें कहा गृहमंत्री और अन्य कांग्रेसी नेताओं के हिन्दू एवं भगवा आतंकवाद के वक्तव्य राष्ट्र द्रोह के समान है। विकिलिक्स नें दावा किया है कि सबसे पहले राहुल गांधी नें भगवा आतंकवाद की चर्चा अमेरिकी राजदूत से की थी। अब कांग्रेसी नेताओं में होड़ मची हुई है इस बात पर बढ़ चढ़ कर बोलने और स्वामी भक्ति दर्शाने की।

error: Content is protected !!