भारतीय जनता पार्टी बजरंग मंडल की बैठक हुई सम्पन्न

bajrang 1bajrang 2अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की बजरंग मंडल की एक बैठक रेम्बुल रोड़ स्थित सिद्धी विनायक मंदिर मं आयोजित हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा की तैयारी के संदर्भ में रखी गयी।
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने यात्रा की भूमिका रखी तथा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा चारभुजा में जाने के लिये कार्यकर्ताओं से आवहान किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार से जनता त्रस्त हो गयी है और परिवर्तन चाहती है। उन्होने कहा हमें वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री बनाना है। हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में एक जुट होकर यात्रा के लिये चारभुजा 4 अप्रेल को सुबह 10 बजे पहुंचना है। रासासिंह रावत ने कहा कि हमें हर सक्रिय सदस्य को चाहे वह किसी मोर्चे में हो या प्रकोष्ठ में या किसी भी मंडल में हो। हर सक्रिय कार्यकर्ता को चारभुजा 04 अप्रेल को चलना चाहिए। उन्होने कहा कि संगठन की तरफ से 500 कार्यकर्ता का लक्ष्य बजरंग मंडल पर रखा गया है।
बैठक में विनिता जैमन व के.के. शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया और बजरंग मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने मंच का संचालन किया। धन्यवाद मंडल महामंत्री जे.के. शर्मा ने दिया।
बैठक में यात्रा में जाने वाली बसों के लिये जे.के. शर्मा, गोपाल शर्मा, दयाल सवासिया, राजेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा, जितेन्द्र लालवानी को प्रभारी नियुक्त किये गये।
राससिंह रावत ने नवनियुक्त बजरंग युवा मोर्चा अध्यक्ष गुप्ता का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। अन्त में सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर होली मिलन का कार्यक्रम भी सम्पन्न किया।
इस बैठक में पूर्व विधायक नवल राय बच्छानी, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कमला गोखरू, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश, बजरंग मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, सवित्री रावत, विनोद कंवर, सुशीला उदावत आदि कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।
-आनन्द सिंह राजावत
बजरंग मंडल अध्यक्ष
मो. 9214591378

error: Content is protected !!