देवनानी के विधायक कोष से हिम्मतनगर में सड़क निर्माण प्रारम्भ

devnani1devअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 26 स्थित हिम्मत नगर कैलाशपुरी क्षेत्र में सड़क नाली निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि सड़क नाली के अभाव में क्षेत्रीय नागरिकों को हो रही असुविधाओं से राहत दिलाने के लिए उनके विधायक कोष के 3 लाख रूपये से विकास कार्य कराया जा रहा है।
विकास कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय पार्षद नीरज जैन, रामबाबूजी, गंगारामजी, चिरंजीलालजी, गोपाल माथुर, राजेश शर्मा, रमेश चौहान, राजू कुमावत, राजेश तोगड़िया, कमल, भंवर सिहं, हुकम सिहं आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

देवनानी ने जिला प्रमुख श्रीमती पलाड़ा को दी बधाई
अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने जिला परिषद अजमेर द्वारा पंचायतीराज सशक्तिकरण की दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा को बधाई दी।
देवनानी ने कहा कि पंचायतराज को धरातल पर मजबूत किये जाने तथा गांवों का समुचित विकास व उत्थान किये जाने की सरकार की भावनानुसार श्रीमती पलाड़ा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में अजमेर जिला परिषद द्वारा ईमानदारी से सेवाभावना से कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अजमेर जिला परिषद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर अजमेरवासियों को गर्व महसूस हो रहा है। यह सब जिला प्रमुख महोदया की ईच्छा शक्ति व सेवाभावना के बिना सम्भव नहीं था।
देवनानी ने बलदेव नगरवासियों की सुनी समस्याऐं
अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने उनके विधान सभा क्षेत्र के बलदेव नगर में जाकर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की ।
क्षेत्रवासियों ने देवनानी को पेयजल आपूर्ति के कम प्रेशर की शिकायत की जिस पर उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता सैनी से फोन पर बातकर शीघ्र प्रेशर सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त क्षेत्रवासियों ने सफाई व्यवस्था में कमी, क्षेत्र में सड़क, नालियों के निर्माण आदि कार्य कराये जाने की मांग भी की।
देवनानी ने क्षेत्रवासियों को उनकी समस्याओं का निवारण शीघ्र कराये जाने का आश्वासन दिया। उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद दीपेन्द्र लालवानी भी थे।

error: Content is protected !!