मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यक्रम

अजमेर। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलालना मौहम्मद फजले हक 16 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे अजमेर से पाली के लिये रवाना होंगे । पाली में सम्मेलन में भाग लेकर रात्रि 7 बजे यादगार गेस्ट हाउस अजमेर में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । 17 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे जयपुर जायेंगे।

उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं हैल्प लाईन के बारे में बताया

अजमेर। अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्थान मसूदा केअ सचिव जसवंत सिंह रावत ने अपंचायत समिति सभा भवन में आयोजित अध्यापिका उपभोक्ता मंच में उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं हैल्प लाईन के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि उपभोक्ता हैल्प लाइन 1800-11-4665 पर उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित शिकायत निशुल्क दर्ज कराई जा सकती है।

मसूदा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर

अजमेर। मसूदा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर विधवा, विकलांग असहाय पेंशन गुजारा भत्ता के प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। विकास अधिकारी दौलत सिंह खंगारोत ने बताया कि आवेदक 4 पासपोर्ट रंगीन फोटो , राशनकार्ड फोटो पहचान, मृत्यु आदि प्रमाण्ण पत्र साथ लायें ।

सचिन पायलट अजमेर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में

अजमेर। केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर आ रहे हैं। पायलट अजमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री पायलट 16 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत गगवाना पहुंचेंगे और यहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे … Read more

अजमेर के वयोवृद्घ लेखक साखलकर प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित

अजमेर। अजमेर के वयोवृद्घ लेखक, साहित्यकार एवं चित्रकार रत्नाकर विनायक साखलकर का अजमेर में राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी की ओर से प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव के.के.पाठक, प्रसिद्घ साहित्यकार पदम्श्री डॉ. सी.पी.देवल, प्रमुख साहित्यकार रामानंद त्रिपाठी, चित्रकार श्रीराम जैसवाल तथा हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक आर.डी.सैनी ने सायंकाल … Read more

बाल फिल्मों का प्रदर्शन बुधवार को

अजमेर। भारत बाल चित्र समिति के तत्वावधान मं आयोजित बाल फिल्मोत्सव में 17 अक्टूबर बुधवार को प्रात: 8.30 बजे प्लाजा टॉकीज में डीएवी स्कूल के छात्रों को माली, न्यू मैजेस्टिक में मिशन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बीर पब्लिक स्कूल अन्दरकोट के छात्र-छात्राओं को छू लेंगे आकाश, मृदंग में सोफिया हिन्दी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों … Read more

ग्रामीण युवा मंडलों को ऑन लाईन सिस्टम से जोड़ा जायेगा

अजमेर। अजमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवा मंडलों को ऑन लाईन सिस्टम से जोडऩे के लिए किये जा रहे प्रयासों हेतु कोटड़ा स्थित नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में सर्वे टीम की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण युवा मंडलों को आधुनिक सूचना … Read more

श्री जोगणियां माता नवरात्रा महोत्सव

अजमेर। चित्तौडग़ढ़ जिले की तहसील बेगूं की श्री जगदम्बा जोगणियां माता का नवरात्रा महोत्सव 16 अक्टूबर से शुरू होगा और विभिन्न धार्मिक रामलीला प्रदर्शन, भजन संध्या, कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से 24 अक्टूबर को संपन्न होगा।

उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग राज्य मंत्री अजमेर आयेंगे

अजमेर। उत्तर प्रदेश के वस्त्र उद्योग राज्य मंत्री श्री महमूद अली 16 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे अजमेर पहुंचेंगे । 17 अक्टूबर को प्रात: 10.20 बजे दरगाह की $िजयारत कर 18 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे आला हजरत एक्सप्रेस से अमरोहा जायेंगे ।

महाराष्ट्र के अल्प संख्यक विकास मंत्री अजमेर आयेंगे

अजमेर। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान आज रात्रि 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। 17  अक्टूबर को जयपुर जायेंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री भीलवाड़ा जायेंगी

अजमेर। श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे अजमेर से रवाना होंगी और भीलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 8 बजे अजमेर पहुचेंगी।

error: Content is protected !!