जाट व मुंसिफ की जुगलबंदी के मायने?

चुनावी मौसम में टिकट वितरण से ठीक पहले पूर्व जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट व भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मुंसिफ अली खान का साथ-साथ पुष्कर एवं नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा क्या महज एक संयोग है, या फिर इस जुगलबंदी के पीछे कोई राज है? इस संयुक्त दौरे की जानकारी … Read more

प्रशासन की नासमझी से हुई पायलट की फजीहत

जिला प्रशासन की नासमझी और लापरवाही के चलते पिछले दिनों अजमेर के सांसद व केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट की फजीहत हो गई। अजमेर जिले के जाटली गांव में सरकारी भूमि के संबंध में ग्राम पंचायत की उपेक्षा से उपजे ग्रामीणों के आक्रोष को ठीक से नहीं भांप पाने की वजह से शिलान्यास … Read more

आडवाणी को जलील किया जा रहा सोशल मीडिया पर

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी जी की असहमति को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जलील किया जा रहा है। एक सज्जन जनार्दन मिश्रा ने उपरोक्त फोटो फेसबुक पर लगा कर निम्न लिखित टिप्पणी की गई है:- माननीय अडवाणी जी, नमस्कार ================= मान लेते हैं भाजपा … Read more

चंदा एकत्रित करने की जिम्मेदारी में भी राजनीति?

विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पार्टी की ओर से इस बार चुनाव खर्च जुटाने की नीति के तहत विधानसभा वार जिम्मेदारी दिए जाने में भी राजनीति होने की गंध आ रही है। आम तौर पर फार्मूला यही बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी विधायक अथवा पिछले चुनाव में हारे पार्टी … Read more

केवल रायशुमारी के आधार पर नहीं मिलेगा नसीम को टिकट

विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे दाव-पेंच के बीच राज्य के जनअभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मुमताज मसीह के साथ बंद कमरे में हुई पुष्कर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मंत्रणा से भले ही ये निष्कर्ष निकल कर आया है कि पुष्कर की मौजूदा विधायक व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर … Read more

जस्टिस इसरानी का विरोध भी हो गया शुरू

आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर सीट के लिए कांग्रेस की ओर से जस्टिस इंद्रसेन इसरानी का नाम चर्चा में आते ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है। ज्ञातव्य है कि अजमेर में ब्लॉक व शहर स्तर पर तैयार पैनलों में उनका नाम नहीं है, फिर भी जयपुर व दिल्ली में उनके नाम की … Read more

बाकोलिया की दावेदारी दमदार तो उस पर सवाल भी कम वाजिब नहीं

आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर दक्षिण सीट के लिए अजमेर नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया की दावेदारी यूं तो सशक्त और जायज है, मगर कांग्रेस नेता वैभव जैन ने जो सवाल उठाया है, वह भी दमदार तो है। ज्ञातव्य है कि जैन ने हाल ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अजमेर प्रभारी सलीम … Read more

क्या मायने हैं हेमंत भाटी की इस सक्रियता के?

हालांकि अजमेर के जाने-माने उद्योगपति व समाजसेवी हेमंत भाटी ने कभी सक्रिय व चुनावी राजनीति के प्रति अपनी महत्वाकांक्षा सार्वजनिक तौर पर जाहिर नहीं की है, मगर पिछले दिनों उनकी सक्रियता ने लोगों को यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि कहीं वे इस बार चुनाव लडऩे का मानस तो नहीं बना रहे। आपको … Read more

वरना भगत होते एडीए के अध्यक्ष

सरकार ने मौजूदा कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपनी घोषणा पर अमल करते हुए अजमेर नगर सुधार न्यास को अजमेर विकास प्राधिकरण में तब्दील कर दिया। साथ ही तुरत-फुरत में इसका अध्यक्ष जिला कलेक्टर वैभव गालरिया को बना दिया। इस मौके पर न्यास के पूर्व अध्यक्ष नरेन शहाणी भगत उस दिन को कोस रहे … Read more

तिवाड़ी भी हुए वसुंधरा शरणम गच्छामी

राजस्थान में भाजपाई बेड़े की खेवनहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे के आगे प्रदेश के सारे दिग्गज भाजपा नेताओं के शरणम गच्छामी होने के बाद भी इकलौते वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी अलग सुर अलाप रहे थे। एक ओर तो वसुंधरा राजे सुराज संकल्प यात्रा में व्यस्त थीं, दूसरी ओर उन्होंने अपनी ओर से देव … Read more

पहले मैदान छोड़ कर भाग चुके हैं जस्टिस इसरानी

हाल ही आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर सीट के कांग्रेस टिकट के लिए जस्टिस इंद्रसेन इसरानी का नाम उभर कर आया है। कहने की जरूरत नहीं है कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं और चूंकि पूर्व न्यास अध्यक्ष नरेन शहाणी भगत का टिकट कटा हुआ माना जा रहा है, इस कारण अनेक … Read more

error: Content is protected !!