अजमेर उत्तर में अचानक पैदा हो गए कई दावेदार

अजमेर उत्तर की प्रतिष्ठापूर्ण सीट, जहां पर कि प्रमुख दावेदारों यथा नरेन शहाणी भगत, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्र सिंह रलावता सरीखों में से किसे टिकट मिलेगा, इसका कोई अता-पता नहीं है, वहां यकायक ऐसे दावेदार पैदा हो गए, जिनके बारे में न तो आज तक सुना गया था और न ही उनको टिकट मिलने का … Read more

दावेदार भले ही और भी हों, मगर टिकट तो रघु को ही मिलेगा

आगामी विधानसभा चुनाव में केकड़ी से टिकट लेने के लिए हालांकि मौजूदा विधायक व सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा के अतिरिक्त तीन और की दावेदारी पेश हुई है, मगर समझा जाता है कि रघु शर्मा का टिकट पक्का है। ज्ञातव्य है कि हाल ही कांग्रेस पर्यवेक्षक राजेश खैरा के सामने जिला परिषद सदस्य … Read more

जाट की जान को जर्मन बना कर भेजे गए सुरेश सिंधी

हाल ही राज्य सरकार ने अनेक आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया तो माना यही गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही नई जाजम बिछाई गई है। इसकी पुष्टि करना हालांकि संभव नहीं है कि ऐसा सरकार ने चुनाव की वजह से ही ऐसा किया है, मगर एक तबादले से तो यहीं … Read more

विनीता को हटाने के साथ खत्म हुई जंग

अजमेर नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया व पार्षदों और सीईओ विनीता श्रीवास्तव के बीच चल रही जंग आखिर विनीता के तबादले पर जा कर समाप्त हुई। अपुन ने पहले ही लिख दिया था कि अगर सरकार बाकोलिया पर अंकुश लगाने का मानस रखती होगी तो विनीता को यहीं पर तैनात रखेगी, वरना कहीं और … Read more

तिवाड़ी भी आएंगे वसुंधरा की शरण में?

इन दिनों राजस्थान में इस बात की जोरदार चर्चा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी भी अन्य दिग्गजों की तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की शरण में आ जाएंगे। बताया जाता है कि वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद वसुंधरा व तिवाड़ी के बीच कायम … Read more

केईएम लौटाने इच्छा नहीं है जिला प्रशासन की?

मूलत: नगर निगम की संपत्ति किंग एडवर्ड मेमोरियल को निगम को लौटाने की इच्छा नहीं दिखती है जिला प्रशासन की। इसी कारण उसमें जानबूझ कर अडंगेबाजी की जा रही है। कैसी विडंबना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को अच्छी तरह से पता है कि मेमोरियल निगम की ही संपत्ति है, मगर उसे लौटाने में … Read more

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गोपनीयता पर उठ रहे सवाल

अजमेर जिले के पुलिस कप्तान राजेश मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पर सफलतापूर्वक हाथ डालने के अतिरिक्त लगातार बड़े-बड़े मामले पकडऩे वाला एंटी करप्शन ब्यूरो जब पहली बार अजमेर नगर सुधार न्यास के मामले में विफल हुआ तो सभी को अचरज हुआ। अन्य मामलों में तो फिर भी सरकारी अधिकारी लिप्त थे, मगर न्यास के … Read more

यातायात का सर्वे तो हुआ, मगर लागू नहीं हुआ, दोषी कौन?

हाल ही पुलिस अधिकारियों की एक बैठक में एडीजी मनोज भट्ट ने कहा कि अजमेर के ट्रेफिक सिस्टम में सुधार का प्रयास जरूरी है। शहर संकरा है और पुरानी बसावट के कारण ट्रेफिक व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। उन्होंने खुलासा किया कि जिला प्रशासन के अनुसार वर्ष 2005-06 में आरयूआइडीपी की ओर से अजमेर की ट्रेफिक … Read more

ठेकेदार की नहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की गलती है

दैनिक भास्कर ने हाल ही एक मुद्दा उठाया कि अत्यंत व्यस्त कचहरी रोड पर दोनों ओर पांच-पांच फीट की जगह बढ़ाकर आठ-आठ फीट दूरी पर पार्किंग लाइन बना दी गई है, जो न केवल पहले से बनाई गई यातायात व्यवस्था का उल्लंघन है, अपितु इससे आवागमन की जगह भी कम हो गई है। खबर का … Read more

क्या तकनीकी पेच में उलझ जाएगा डॉ. गोखरू का मामला?

अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विभाग में हुए दवाओं के गोरखधंधे के मामले में विभाग के प्रमुख डॉ आर के गोखरू पर लगे आरोप तकनीकी पेच में उलझते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि निशुल्क दवा योजना के लिए जो नियम बने हुए हैं, उसमें … Read more

भगत हटे नहीं कि शुरू हो गई जोड़-बाकी-गुणा-भाग

लैंड फोर लैंड के मामले में रिश्वतखोरी की साजिश के मामले में एडीबी की जांच अभी सिरे चढ़ी नहीं है, नगर सुधार न्यास के सदर नरेन शहाणी भगत का इस्तीफा अभी हुआ नहीं है कि अभी से उनके आगामी विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर से कांग्रेस का दावेदार न होने पर शहर की राजनीति क्या … Read more

error: Content is protected !!