स्मार्ट सिटी : तो क्या पानी का बिलोवणा कर रहे हैं?

बैठे ठाले क्या करें, करना है कुछ काम, शुरू करें अंताक्षरी, ले कर मोदी का नाम बेशक यह खबर झूठी नहीं कि अमेरिका अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगा। यह समाचार भी झूठा नहीं कि इसको लेकर संभागीय आयुक्त धर्मेन्द्र भटनागर लगातार बैठकें कर रहे हैं। यह बात भी झूठी नहीं कि स्मार्ट … Read more

पाकिस्तान में हैं ख्वाजा साहेब के असली सज्जादानशीन?

महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह से जुड़ा सज्जादानशीन का पुराना मसला दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान और खुद्दाम हजरात के बीच कभी खत्म होगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता, मगर एक फेसबुक पेज और इंटरनेट पर बनी साइट एक नए मसले को पैदा कर रही है। एक ओर जहां … Read more

सोशल मीडिया पर हुई हामिद अंसारी की जम कर मजम्मत

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान सैल्यूट नहीं करने को लेकर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सोशल मीडिया पर जम कर मजम्मत हुई। कई हिंदूवादियों ने तो बाकायदा निशाना बना कर उनकी राष्ट्र भक्ति पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने गंदे अल्फाज का प्रयोग किया, जिनमें सांप्रदायिकता … Read more

मोदी व केजरीवाल, दोनों की अग्नि परीक्षा है दिल्ली विधानसभा का चुनाव

हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक-एक बार अपनी-अपनी चमक दिखा चुके हैं, मगर दिल्ली विधानसभा के दुबारा होने जा रहे चुनाव में दोनों को ही एक अग्रि परीक्षा से गुजरना है। एक ओर जहां मोदी को यह साबित करना है कि जो लहर उन्होंने पूरे देश में चला कर … Read more

मोदी के विकास को पटरी से नहीं उतार दें ये भाजपा नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास के जिस वादे के साथ आंधी की तरह देश भर में छा गए, उसे देश की अब तक की राजनीति में आशावाद का अनूठा उदाहरण माना जा सकता है। और उससे भी बड़ी बात ये कि उनका सबका साथ सबका विकास नारा इतना लोकप्रिय हुआ है कि तटस्थ मुस्लिमों को भी … Read more

क्या इसे देवेन्द्र शेखावत को फिर से चुनौती माना जाए?

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत को अपने ही संगठन के समानांतर नेताओं से फिर चुनौती मिलती नजर आ रही है। हाल ही जब भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है तो उनके विरोधी खेमे के नेता फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स … Read more

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शिथिलता के मायने क्या हैं?

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जमीन चाट चुकी कांग्रेस के निराश व हताश कार्यकर्ताओं को विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन पर जीत हासिल होने के साथ जो ऊर्जा मिली थी, उसकी हवा निकाय चुनाव में निकल गई। राजनीति के जानकार उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस उपचुनाव की तरह भले न सही, मगर … Read more

पायलट की जंबो कार्यकारिणी से भी संतुष्ट नहीं हुए कांग्रेसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी को खुश करने के लिए जंबो कार्यकारिणी बनाई, बावजूद इसके प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के तुरंत बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। जहां जातिगत उपेक्षा के आरोप लग रहे हैं, वहीं काम करने वालों को जगह नहीं दिए जाने पर … Read more

रलावता के प्रदेश सचिव बनते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की भागदौड़ तेज

अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता के प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश सचिन बनने के तुरंत बाद खाली होने वाले पद को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की भागदौड़ तेज हो गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि नई नियुक्ति कब हो पाएगी, मगर चूंकि यह पद रिक्त होना … Read more

वसुंधरा से प्रो. जाट की दूरी के क्या मायने निकाले जाएं?

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के अजमेर दौरे के दौरान हाल तक राज्य के जलदाय मंत्री रहे व अब केन्द्र के मौजूदा जलदाय राज्य मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट की गैर मौजूदगी के भाजपा नेता भले ही कोई जायज कारण गिनाएं, मगर राजनीतिक हलकों में यह जुगाली के सुपुर्द हो गया है कि आखिर ऐसी क्या वजह … Read more

पायलट की एवज में मिले जाट से कितनी होंगी उम्मीदें पूरी?

जैसे फिल्मी दुनिया और गैंबलिंग में स्टार्स की अहम भूमिका होती है, कुछ ऐसा ही राजनीति में भी होता है। कौन कब सैंचुरी बना ले और कौन कब जीरो पर आउट हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही अजमेर की राजनीति में हुआ। जिन प्रो. सांवरलाल जाट को पिछले से पिछले लोकसभा … Read more

error: Content is protected !!