जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

अजमेर । जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आगामी 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित होगी।

एड्स सुरक्षा एवं नियंत्रण समिति की बैठक

अजमेर । जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में कल 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला एड्स प्रवेन्सन एण्ड कन्ट्रोल समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान

अजमेर । पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान एवं छात्रा-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह 24 फरवरी को आयोजित किया गया है जिसके मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्राी नसीम अख्तर इंसाफ होगी। गायत्राी शक्ति पीठ तोपदड़ा द्वारा रेल्वे बिसिट इन्स्टीट्यूट कचहरी रोड़ पर प्रातः 10 बजे से आयोजित यह समारोह श्री घनश्याम पालीवाल एवं श्री … Read more

नई मेडीकल डायरी पर ही चिकित्सा सुविधा मिलेगी

अजमेर । कोषाधिकारी लखपत मीणा की विज्ञप्ति के अनुसार पेंशनर्स चिकित्सा रिहायती योजना के तहत पेंशनर्स को पुरानी मेडीकल डायरी के स्थान पर कोष कार्यालय एवं संबंधित उपकोष कार्यालय से नवीन मेडीकल डायरी का वितरण किया जा रहा है। आगामी एक मार्च 2013 से नई मेडीकल डायरी के आधार पर ही चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी। … Read more

आदर्श ग्राम पंचायत का वर्षगाँठ समारोह

रूपनगढ़। आदर्श ग्राम पंचायत मिनी सचिवालय की तृतीय वर्षगांठ समारोह के तृतीय दिवस फिल्मी गीत संगीत पर देर रात तक कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग ने नृत्य कर अपनी जोरदार प्रस्तुति दी। मुख्य बाजार स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित फिल्मी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तहसीलदार मोहनलाल खटनावलिया, थाना … Read more

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं मुख्यमंत्री कार्यालय में सम्पन्न राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम, 2001 में संशोधन करने, ग्रामीण विकास एवं चायतीराज संस्थाओं के लिये नवसृजित कनिष्ठ अभियन्ता तथा अन्य पदों पर भर्ती के लिये अधिकतम आयु सीमा में शिथिलता आदि के लिये राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य एवं अधीनस्थ … Read more

जयपुर की कच्ची बस्तियों में असंतोष

जयपुर । शहर की मोतीडूंगरी जोन की अम्बेडकर कच्ची बस्ती, झालाना ए/बी, झालानाकुण्डा की कच्ची बस्तियों में रहने वाले अधिकांश दलित व अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को एक भी पट्टा नहीं दिया गया है , जबकि यह कॉलोनी 1985 से बसी हुई है। पार्टिसिपेटरी रिर्सच इन एशिया (प्रिया) जयपुर द्वारा जयपुर शहर की 10 … Read more

टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

ब्यावर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम 2013 के द्वितीय चरण 24 फरवरी से 26 फरवरी को ब्यावर उपखण्ड क्षेत्र में सफल बनाने के लिए उपखण्ड अधिकारी इन्द्रजीत सिंह द्वारा तहसील स्तरीय पल्सपालियो टास्क फोर्स की गुरूवार को यहां ऑफिसर्स सभागार में बैठक ली तथा जरूरी विचार-विमर्श कर अधिकारियांे को वांछित दिशा-निर्देश प्रदान किये । बैठक में … Read more

विजय माल्या को बेंगलूर की अदालत का सम्मन

बेंगलूर। संकटग्रस्त विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख विजय माल्या को बेंगलूर की विशेष अदालत [आपराधिक अपराध] ने आयकर विभाग के एक आपराधिक मामले में सम्मन जारी किया हैं। यह मामला कंपनी कर्मचारियों के वेतन के स्नेत पर कर कटौती [टीडीएस] को सरकार के पास जमा नहीं कराने से जुड़ा है। किंगफिशर एयरलाइंस पर आरोप … Read more

सेंसेक्स धड़ाम, 317 अंक लुढ़का

मुंबई। संस्थागत और खुदरा निवेशकों की तरफ से बिकवाली के जोरदार दबाव के चलते गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 317 अंक गिरकर 19,325 और निफ्टी 91 अंक गिरकर 5,852 पर बंद हुए। छोटे और मझोले शेयरों की ज्यादा पिटाई हुई। निफ्टी मिडकैप तीन फीसदी … Read more

बढ़ रही है निकी हेले की लोकप्रियता

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रांत साउथ कैरोलिना की गवर्नर भारतीय मूल की निकी हेले की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। एक नए सर्वेक्षण में यह बात कही गई है। साउथ कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर बनकर इतिहास रचने वाली हेले की रेटिंग 43.5 प्रतिशत है, जो दिसंबर, 2011 के मुकाबले नौ प्रतिशत ज्यादा है। उस समय 34.6 … Read more

error: Content is protected !!