गरीबी घटाने को बढ़ानी होगी विकास की रफ्तार

नई दिल्ली। भारत को अगर गरीबी घटानी है तो आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ानी होगी। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के मुताबिक, विकास दर को पटरी पर न लाया गया तो गरीबी में कमी होना मुश्किल है। अहलूवालिया ने बताया कि चालू वित्त वर्ष [2012-13] की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] … Read more

मित्तल ने समझौता कर बचाई अपनी सीसी इकाई

पेरिस। स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल फ्रांसीसी सरकार से समझौता कर अपनी यूनिट को बचाने में कामयाब रहे। यहां की सोशलिस्ट सरकार फ्लोरेंज स्थित आर्सेलर-मित्तल की इकाई का राष्ट्रीयकरण करने जा रही थी। फ्रांसीसी सरकार और भारतीय मूल के उद्योगपति मित्तल के बीच हुए समझौते के तहत अब स्टील कंपनी इस संयंत्र में 18 करोड़ … Read more

‘नेहरू-एडविना के बीच नहीं थे जिस्मानी संबंध’

लंदन। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बीच आत्मिक प्रेम संबंध थे न कि जिस्मानी। एडविना की बेटी पामेला हिक्स ने यह कहकर दोनों के बीच संबंधों को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है। एडविना जो फ्रेड ऐस्टायर के साथ चा‌र्ल्सटन स्टूडियो में रॉयल्टी … Read more

सबसे ठंडे क्षेत्र में चीन ने चलाई चार हाई स्पीड ट्रेनें

बीजिंग। सबसे कम तापमान वाले क्षेत्रों में एक साथ चार हाई स्पीड ट्रेनें चलाकर चीन ने शनिवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। शून्य से 40 डिग्री कम तापमान वाले इलाकों में 350 किलोमीटर की रफ्तार वाली इन ट्रेनों की शुरुआत करीब दो माह चले परीक्षणों के बाद हुई है। सरकारी समाचार एजेंसी … Read more

पाक में भारतीय मॉडलों के विज्ञापन पर लगेगी रोक!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने उन विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है जिनमें भारतीय मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही टीवी पर महिला न्यूज एंकरों के लिए सिर ढककर रखना अनिवार्य करने की सिफारिश की भी गई है। यह सिफारिश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबंधित एक स्थायी समिति ने की … Read more

देशद्रोही हूं तो पत्थरों से कुचल दो: केशूभाई

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर बताकर पिछले विधानसभा चुनाव में हाथ जला चुकी काग्रेस के बाद क्रिकेटर से भाजपा नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने वरिष्ठ नेता केशूभाई पटेल को देशद्रोही बताकर राज्य की राजनीति में गरमाहट ला दी है। केशूभाई का कहना है कि इस हमले के पीछे चेहरा सिद्धृ … Read more

48 घंटे में बनी 10 मंजिला इमारत

बिजनेस बाजार में चीन की होड़ है तो उसका तोड़ भी है। मोहाली में 48 घंटों में तैयार की गई देश की पहली 10 मंजिला इमारत इस कथन का प्रमाण है कि योग्यता की प्रखरता देश के लिए खुशहाली के रास्ते खोल सकती है। गुरुवार शाम 4.38 मिनट पर शुरू हुआ 10 मंजिला भवन निर्माण … Read more

2014 में चिदंबरम होंगे पीएम पद के दावेदार!

नई दिल्ली। आम चुनाव में एक साल से भी कम वक्त रह गया है, ऐसे में कांग्रेस के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है। लंदन से प्रकाशित मशहूर पत्रिका द इकोनमिस्ट ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी नहीं बल्कि पी चिदंबरम को संभावित उम्मीदवार माना है। पत्रिका … Read more

ओबीसी की झोली में 37.5 फीसदी सरकारी नौकरियां

जयपुर:पिछले 11 साल में 37.5 फीसदी सरकारी नौकरियां पिछड़े वर्ग के खाते में गई हैं भले ही राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 21 फीसदी हो। पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। इसी रिपोर्ट में गुर्जर सहित ओबीसी में शामिल पांच जातियों को … Read more

देशभर के एक्टीविस्ट जयपुर में जुटे

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बढ़ती जन असुरक्षा, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र पर मंथन के लिए देशभर के एक्टीविस्ट जयपुर में जुटे हैं। ये प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज राजस्थान का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार से शुरू हुआ। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में गुजरात में सामाजिक … Read more

कांग्रेस के दिग्गज जयपुर में करेंगे चिंतन

कांग्रेस के दिग्गज जनवरी के तीसरे सप्ताह में जयपुर में जुटेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 17, 18 जनवरी को जयपुर में देश की मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति और भावी लोकसभा, विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन करेंगे। पचमढ़ी और शिमला की तर्ज पर होने वाले इस दो दिवसीय चिंतन … Read more

error: Content is protected !!