बनारस धमाका: वलीउल्लाह, शमीम से वापस होंगे मुकदमे!

संकटमोचन व कैंट स्टेशन पर 7 मार्च 2006 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी वलीउल्लाह व शमीम पर से प्रदेश सरकार ने गुपचुप मुकदमा वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से इस बाबत पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र … Read more

पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ की खरीद

जयपुर। पुष्य नक्षत्र के चलते मंगलवार को बाजार में खरीद का जबरदस्त माहौल बना हुआ है और धनतेरस से पहले बाजार में खरीदारी के लिहाज से सबसे ज्यादा रौनक रहने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा खरीद प्रॉपर्टी,जेवरात और ऑटोमोबाइल में देखने को मिल रही है। इन तीनों सेक्टरों में मिलाकर आज करीब 125 से 150 … Read more

कांग्रेस ने दी चुनावी तैयारी को ‘स्पीड’

दिल्ली की कामयाब रैली के बाद कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को स्पीड देना शुरू कर दिया है। पहली फिक्र अमेठी व रायबरेली संसदीय क्षेत्र को अजेय गढ़ बनाए रखने की है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विशेष दौरे पर लाव लश्कर समेत रायबरेली पहुंचेगी। साथ में तीन केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राहुल व प्रियंका … Read more

स्विट्जरलैंड में बनेगा वैष्णो देवी की तर्ज पर मंदिर

भारतीय मूल के एक ब्रिटिश उद्योगपति ने वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर स्विट्जरलैंड की आल्प्स पर्वत श्रृंखला पर मां दुर्गा के एक मंदिर के निर्माण की योजना बनाई है।मंगलवार को यहां इस परियोजना का शुभारंभ करते हुए आस्क-4 गु्रप के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि मंदिर के अलावा वहां श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन … Read more

हरियाणा में दो छात्राओं को गोली मारी, एक की मौत

हरियाणा के कैथल जिले में बुधवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राओं को गोली मार दी गई। गोली लगने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर जाम … Read more

हार के बाद भी मुस्कुराते रहे रोमनी, ओबामा को दी बधाई

रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी ने चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा को दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामना दी है। टीवी चैनलों पर ओबामा की जीत का ऐलान होने के बाद 65 साल के रोमनी ने अपने समर्थकों से कहा, मैंने अभी ओबामा, उनके प्रचार अभियान तथा समर्थकों को बधाई देने … Read more

सिर्फ पांच टेलीकॉम कंपनियां लगाएंगी बोली

2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 40 हजार करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश में जुटी केंद्र सरकार को नाउम्मीद होना पड़ सकता है। आगामी 12 नवंबर को होने जा रही इस नीलामी के लिए सिर्फ पांच दूरसंचार कंपनियां बोली लगाएंगी। दूरसंचार विभाग (डॉट) के मुताबिक भारती, वोडाफोन, आइडिया, वीडियोकॉन और टेलीविंग्स कम्युनिकेशंस ही खुली निविदा प्रक्रिया … Read more

चार विमान टकराते-टकराते बचे, बड़ा हादसा टला

इंदिरा गाधी एयरपोर्ट पर करीब सात बजे एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया, जब चार विमान आपस में टकराते-टकराते बचे। बताया जा रहा है कि एक निजी विमान (चार्टर विमान), जिसका पहले से एयरपोर्ट पर उतरने का समय निर्धारित नहीं था, ने एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) के निर्देश को समझने में गलती की। … Read more

किसी भी भाषा में पढि़ए कुरान

धर्म-अध्यात्म की पुस्तकों में रुचि रखने वाले यदि पवित्र कुरान को पढ़ना चाहते हैं और उन्हें भाषा की परेशानी आती है। ऐसे पाठकों के लिए 14 वें राष्ट्रीय उर्दू पुस्तक मेले में एक नई डिवाइस ‘ई-कुरान’ (पेन-कुरान) प्रस्तुत की गई। मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। नई डिवाइस से … Read more

भावुक हुए ओबामा, कहा आने वाले कल को संवारेंगे

अमेरिका में पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाले बराक ओबामा ने शिकागो में जीत के बाद दिए अपने पहले भाषण में भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वह अब और ज्यादा मजबूत होकर व्हाइट हाउस में वापस आए हैं। हजारों की भीड़ को … Read more

अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया रास्ता

पुष्कर। पुष्कर के देवनगर रोड निवासी पतासी देवी और उसके परिवार की तमाम कोशिशों के बावजूद घर से मुख्य सड़क तक जाने के लिए सालों पहले बना रास्ता अतिक्रमियों की भेंट चढ़ गया। रास्ता खुलवाने के लिए ये परिवार कई सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है और इसमें इसकी जीत भी हुई है, लेकिन … Read more

error: Content is protected !!