पूर्व सेना प्रमुखों ने कहा, संसद पर वीके सिंह की टिप्पणियां उचित नहीं

पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के संसद भंग करने और उसका घेराव करने संबंधी आह्वान से यह बहस छिड़ गई है कि क्या 13 लाख सैनिकों की फौज की अगुवाई कर चुके व्यक्ति को लोकतंत्र के सर्वोच्च संस्थानों के बारे में इस तरह की मांग करनी चाहिए। वीके सिंह ने हाल ही में कथित तौर … Read more

हिमाचल में 68 सीटों के लिए 459 उम्मीदवारों के बीच घमासान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतदान का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सुबह धीमी शुरुआत के बावजूद दोपहर 12 बजे 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य विधानसभा की 68 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरिंदर चौहान ने बताया कि शुरुआती घंटों में मतदान … Read more

सोनिया ने कहा, जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद उसमें गिरते हैं

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की अगुवाई कर रही कांग्रेस पार्टी के वर्तमान कर्णधारों ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में देश के सामने अपनी बातें रखीं। महारैली में सोनिया गांधी ने जहां अपनी सरकार की पीठ थपथपाई, वहीं विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। सोनिया ने … Read more

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं पर्पल स्टेट्स

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है और बराक ओबामा तथा उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी के बीच कांटे की टक्कर को देखते हुए ‘पर्पल स्टेट्स’ पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं जो इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। अमेरिका का चुनावी इतिहास बताता है … Read more

राजनीति और मदद को अलग-अलग रखा जाए : बॉबी जिंदल

अमेरिकी प्रांत लूसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने व्हाइट हाउस और नेताओं से कहा कि वह राजनीति से ज्यादा तूफान से प्रभावित लोगों की मदद पर ध्यान दें। फॉक्स न्यूज पर भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति या किसी और के लिए अभी से ही रुझान के बारे … Read more

पाकिस्तान : प्रेम संबंध के शक में मां-बाप ने तेजाब फेंककर बेटी की जान ली

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने अपनी 15 वर्ष की बेटी पर तेजाब फेंक कर उसकी हत्या करने के आरोप में माता-पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बेटी का किसी के साथ प्रेम संबंध होने के संदेह में उसकी हत्या कर दी। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मसूद-उर-रहमान का कहना है कि दंपति को … Read more

छह शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 15,825 करोड़ रुपये घटा

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का कुल बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 15,825 करोड़ रुपये नीचे आया जिसमें सबसे अधिक झटका ओएनजीसी को लगा। बीते सप्ताह, ओएनजीसी, आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और एनटीपीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई, जबकि दूसरी ओर आरआईएल, टीसीएस, इन्फोसिस और … Read more

भाकियू भी खोलेगी खुर्शीद के खिलाफ मोर्चा

इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के बाद अब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भी विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद के लिए सिरदर्द बनने जा रही है। किसानों का यह संगठन इस माह के अंत में खुर्शीद के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र फर्रुखाबाद में एक महापंचायत करके उन्हें अपनी तरह से घेरेगा। खुर्शीद और उनकी पत्नी लुइस द्वारा संचालित डॉक्टर जाकिर … Read more

सीआईएसएफ के जवानों पर नक्सली हमला, दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों पर हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र खरे ने रविवार को बताया कि जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के आकाशनगर स्थित खदान की सुरक्षा में … Read more

पाकिस्तान में पंचायत के हुक्म पर डकैती के आरोपी को जिंदा जलाया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डकैती के आरोपी एक युवक को पंचायत के तुगलकी फरमान पर कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। यह घटना लाहौर से 100 किलोमीटर दूर चिनिअट इलाके की है। यहां एक पंचायत के फरमान पर 30-वर्षीय मोहम्मद सिकंदर पर किरोसीन डालकर आग लगा दी गई। पेशे से मजदूर सिकंदर ने … Read more

रोहिंग्या मुसलमानों का समर्थन नहीं करूंगी : सू ची

ऐसी खबरें आ रही हैं कि पश्चिमी म्यामां में चल रही सांप्रदायिक हिंसा के बीच देश की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची ने रोहिंग्या मुसलमानों की ओर से बोलने से इनकार कर दिया है और जोर दिया कि वे इस अशांति में किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करेंगी। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग … Read more

error: Content is protected !!