बाढ़ से मर रहे लोग, सीएम घूम रहे हैं विदेश

असम में बाढ़ से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। 27 में से 16 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। 18 लोगों की मौत हो गई है। 17 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। पहले ही खतरे के निशाने से ऊपर चल रही ब्रह्मपुत्र नदी में लगातार पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। लाखों … Read more

बढ़ी पानी पर परेशानी, और ढीली होगी जेब

दिल्ली वालों को अब पानी के नाम पर जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। नया कनेक्शन लेने से लेकर मीटर टेस्टिंग तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। साथ ही , जिनके पास जल बोर्ड का कनेक्शन नहीं है उन्हें भी सीवर चार्ज देना होगा। दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली वॉटर एंड सीवर ( टैरिफ एंड मीटरिंग रेगुलेशन … Read more

आरुषि मर्डर केस के मुख्य गवाह की मौत

आरुषि – हेमराज मर्डर केस में मुख्य गवाह और मामले के जांच अधिकारी रहे जसबीर सिंह हाल में एक सड़क हादसे में मारे जा चुके हैं। गुरुवार देर रात गाजियाबाद में मसूरी थाने के पास एक डेयरी के ट्रक ने पुलिस और पीएसी के 8 जवानों को कुचल दिया था। इसके बाद यह ट्रक थाने … Read more

भारत-पाक संबंधों को सुधारने के लिए और कदम उठाएंगे

भारत के गृह मंत्री सुशील कुमारशिंदे और उनके पाकिस्तानी समकक्ष रहमान मलिक ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए और अधिक कदम उठाने का वादा किया है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन से इतर दोनों देशों के नेताओं ने मंगलवार को यहां पर बैठक के दौरान कई मुद्दों … Read more

ई-ट्रांसफर को शुल्क मुक्त करें पीएसयू बैंक

नकदी हस्तांतरण को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को बढ़ावा देने में जुटा है। इसी सिलसिले में मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा है कि वे एक लाख रुपये तक के फंड ट्रांसफर पर कोई शुल्क न लें। अभी तमाम बैंक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) सिस्टम के जरिये … Read more

ग्लोबल वित्तीय तंत्र पर खतरा बरकरार

पाच साल से आर्थिक संकट की मार झेल रहे ग्लोबल वित्तीय तंत्र की हालत अब भी नाजुक है। इसकी स्थिति सुधारने के लिए नियामकों, पर्यवेक्षकों और निजी क्षेत्र को भरपूर प्रयास करने होंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की ओर से जारी ग्लोबल वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट कहा गया है कि सुधार सही दिशा में हैं, लेकिन … Read more

शेयर बाजारों में गिरावट का रुख, रुपया टूटा

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 70.89 अंकों की गिरावट के साथ 18,623,52 पर और निफ्टी भी लगभग 18.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,655.10 पर खुला। वहीं रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे … Read more

इश्क के तड़के से गरमाई पाकिस्तान की राजनीति

भ्रष्टाचार के मामलों और नेताओं की कूटनीतिक चालों के लिए चर्चा में रहने वाली पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों मोहब्बत के लिए चर्चा में है। बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी खार के अफेयर पर भड़के हिना के पति फिरोज गुलजार ने दोनों के बीच की कॉल डिटेल्स मांगी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है … Read more

महाराष्ट्र में अब नहीं रहेगा डिप्टी सीएम का पद

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के बीच मचे घमासान के बीच एनसीपी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि राज्य में अब डिप्टी सीएम का पद खाली रहेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि डिप्टी सीएम के तौैर पर अजीत पवार के इस्तीफे को मंजूर कर लेना चाहिए। दरअसल, कल सिंचाई घोटाले के आरोपों में घिरे … Read more

कश्मीर मुद्दे पर जरदारी की खरी-खोटी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि कश्मीर में ‘जारी संकट’ संयुक्त राष्ट्र की नाकामी को दर्शाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में जरदारी ने कहा कि इस तरह के मुद्दों का हल आपसी सहयोग के माहौल में ही हो सकता है. इस्लामी चरपंथ के मुद्दे पर जरदारी ने अंतरराष्ट्रीय … Read more

चिड़ियाघर में बाघिन के टुकड़े-टुकड़े, शिकारी फरार

अरुणाचल प्रदेश में पुलिस अब तक उन शिकारियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिन्होंने दो दिन पहले राजधानी ईटानगर के मुख्य चिड़ियाघर में घुस कर एक बाघिन की हत्या कर दी. राज्य के वन विभाग ने इस चौंकाने वाली घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. चिड़ियागर के प्रभारी जोराम दोपुम ने बताया, … Read more

error: Content is protected !!