सेंसेक्स के कारोबार में गिरावट

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,767.37 पर और निफ्टी 31.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,383.85 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.97 अंकों की गिरावट के साथ 17,790.25 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,392.60 पर खुला।

error: Content is protected !!