आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर बरसे फूल

-सुमित सारस्वत- गगन में गूंजता घोष, सिर पर काली टोपी, हाथों में दंड, चेहरे पर जोश लिए कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवक। यह नजारा दिखा ब्यावर में। यहां स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। दोपहर 3 बजे गिब्सन हॉस्टल में सभी स्वयंसेवकों का संपत हुआ। … Read more

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष में सावित्री प्राथमिक कन्या विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की 350 छात्राओं के नेत्र की जांच की गई। जिन छात्राओं के नेत्र कमजोर है उन छात्राओं को युवा शाखा द्वारा निःशुल्क चश्में बना कर दिये जायेगें। … Read more

प्रायोगिक परीक्षाओं को निर्विध्न सम्पन्न कराने को संकल्पबद्ध – चौधरी

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो0 बी.एल. चौधरी ने कहा है कि बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन को पारदर्षी, अनुचित साधनों से विहीन और निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए संकल्पबद्ध है। इस वर्ष से प्रायोगिक परीक्षाओं में औचक निरीक्षण के लिए राज्य के सभी जिलो में बोर्ड स्तर पर उड़नदस्तों का … Read more

पंचायतीराज चुनाव के लिए एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरूषी मलिक ने पंचायतीराज चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव के निर्विध्न संचालन के लिए एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मलिक ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जगदीश हेडा, एडीए की उपायुक्त … Read more

देवनानी ने अपना जन्म दिवस सादगी मनाया

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अपना जन्म दिवस पूर्ण सादगी से मनाया और विभिन्न संगठनों व संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया । श्री वासुदेव देवनानी ने अपने जन्म दिवस की शुरूआत आज प्रात: चांद बावड़ी स्थित बाल सदन में निवास कर रहे निराश्रित छात्रों के साथ हवन व अल्पहार … Read more

पंचायत चुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री एवं पंचायती राज चुनाव के लिए अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज चुनाव प्रक्रिया के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। देवनानी ने बताया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति मसूदा, अरांई व श्रीनगर … Read more

हिंदू हम सब एक हैं : विहिप के सम्मेलन में बुलंद हुआ नारा

धर्मांतरण व लव जेहाद का विरोध, धर्म व गऊ रक्षा का लिया संकल्प   -सुमित सारस्वत– विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना को 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत रविवार को ब्यावर में विशाल जिला हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष … Read more

भाविप अजमेर राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ आयोजन के लिए पुरस्कृत

भारत विकास परिषद के राजस्थान मध्य प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन किशनगढ़ मे संपन्न भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन आज किशनगढ मे आयोजित हुआ कार्यक्रम मे परिषद की अजमेर मुख्य शाखा को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ आयोजन के लिए पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री भुवनेश द्वारा शाखा के … Read more

दस-दस हजार के निजी मुचलके पर किया रिहा

अजमेर(कलसी)। गत पांच सालों से किशनगढ के प्रसिद्व मार्बल व्यवसार्इ आरके मार्बल के खिलाफ मोर्चा खोले भोपो का बाडा निवासी पीरदान सिंह ने 6 जनवरी को एएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ 3 घंटे वार्ता की थी, लेकिन वार्ता के दौरान ही पुलिस प्रशासन का रुख आर के मार्बल के पक्ष में दिखार्इ दिया, जिसके … Read more

13 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 15 नामांकन

अजमेर।  पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद के द्वितीय चरण के नामांकन के दूसरे दिन 13 अभ्यर्थियों ने 15 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। निर्वाचन कन्ट्रोल रूम के अनुसार  जिला परिषद के वार्ड संख्या 10 में आई.एन.सी. से शब्बीर, वार्ड 11 में आई.एन.सी. से शबीना बानो, वार्ड 12 में आई.एन.सी. से सुनिता, वार्ड 13 में आई.एन.सी. से … Read more

सैनिक वीरों को समर्पित कला अंकुर का कार्यक्रम उत्सर्ग

नगर की संगीत एवं कला को समर्पित संस्था कला अंकुर द्वारा आज 10 जनवरी 2015 को जवाहर रंगमंच में स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय सेना के वीरों को समर्पित देषभक्ति से परिपूर्ण गीतों एवं नृत्य का कार्यक्रम उत्सर्ग-2015 प्रस्तुत किया । कला अंकुर एवं जालौरी टेबलवंयर्स प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान, आर.के.मार्बल ग्रुप एवं श्रीमती रंजना … Read more

error: Content is protected !!