सुहाग की लंबी उम्र के लिए ईसर गणगौर की पूजा की

अजमेर। रविवार को कुवांरी कन्याओं ने अपने होने वाले वर के लिए और सुहागिनों ने सुहाग की लंबी उम्र के लिए ईसर गणगौर की पूजा की। सुबह से ही लगभग हर घर और बाग-बगीचे में सजी-धजी महिलाओं के समूह मां गौरी और शिव की अराधना मंे लीन दिखाई दिये। गेहूं के ज्वारे के साथ ईसर … Read more

अनिता भदेल ने किया सी.सी. रोड़ के निर्माण का शुभारम्भ

अजमेर। वार्ड संख्या 12 न्यू चन्द्र नगर में विधायक अनिता भदेल ने शनिवार को सी.सी. सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।  इस समारोह में भदेल ने कहा कि विधायक क्षेत्रिय विकास निधि कोष से क्षेत्र में दस लाख 1000000/- स्वीकृत की। उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वाधिक विकास करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जो वादे … Read more

सरवाड़ में गणगौर सवारी के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट

सरवाड। जिला मजिस्टे्रट वैभव गालरिया ने 13 अप्रेल को सरवाड़ में निकलने वाली गणगौर की सवारी के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त कलक्टर जी.एस.राठौड़, तहसीलदार मोहनलाल खटनावलिया और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विशेषाधिकारी भरत कुमार शर्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। कानून व्यवस्था के प्रभारी उपजिला मजिस्ट्रेट होंगे।

बीना काक ने किया लाईट एंड साउंड कार्यक्रम का शुभारंभ

अजमेर। पर्यटन मंत्री श्रीमती बीना काक ने शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ और नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी के साथ रिमोट से बटन दबाकर अजमेर के पर्यटन क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक नये अध्याय की शुरूआत की और अजमेर के अकबर फोर्ट से लाईट एंड साउंड का अद्भुत … Read more

न्यूज चैनल के कैमरा पर्सन को कमरे में बंद किया

अजमेर। किशनगढ़ के जलदाय विभाग में एईएन धर्मवीर चौधरी द्वारा न्यूज़ कवर करने गये स्थानिय टीवी चैनल के कैमरा पर्सन को कमरे में बंद करने का विवाद एईएन द्वारा माफी मांगने के बाद भी नही थम रहा। गुरूवार को घटी इस घटना की जांच कर उक्त अधिकारी को निलंबित किये जाने की मांग करते हुए … Read more

वीर पदमचंद को इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर वीर पदमचंद जैन को मनोनित किया गया। वे इससे पहले जोन चेयरमैन थे। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शंाति लाल कवाड ने अजमेर ईकाई के सेवा कार्यों और उपलब्धियों को देखते हुए यह मनोनयन किया है। इसके अलावा वीर पदमंचद जैन के रिक्त हुए पद … Read more

आनासागर एस्कैप चैनल नाले का निर्माण कार्य शुरू

अजमेर। शुक्रवार को यूआईटी द्वारा 30 लाख रू की लागत से आनासागर एस्कैप चैनल नाले के 700 मीटर लम्बे निर्माण कार्य का शुभारंभ राजा साईकिल चौराहे से किया। इस मौके पर निगम मेयर कमल बाकोलिया, यूआईटी चैयरमैन नरेन शाहनी, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने विधिविधान से नाला निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर … Read more

विलफ्रेड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलोजी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

अजमेर। जयपुर रोड स्थित संेट विलफ्रेड इंस्टीट्यूट आफॅ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलोजी का वार्षिकोत्सव ओजस 2013 गुरूवार शाम जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भविष्य के इंजीनियर्स ने एक से बढकर एक गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समारोह में मुख्यअतिथि बीकानेर … Read more

चेटीचंड की शोभायात्रा का दरगाह के निजाम गेट पर स्वागत

अजमेर। गुरूवार को शहर में निकाली गयी चेटींचंड की शोभायात्रा का शहर भ्रमण के दौरान सूफी संत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के निजाम गेट पर मौलाई कमेटी की जानिब से किये गये स्वागत में साम्प्रदायिक सौहार्द का नजारा देखने को मिला। अंजुमन गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी सहित दरगाह से जूडी अन्य संस्थाओं … Read more

नवसंवत्सर पर पुष्कर में फूलबंगला सजाकर महाआरती की

अजमेर। तीर्थ राज पुष्कर में नवसंवत्सर समारोह बढे ही हषोल्लास के साथ मनाया गया। पुष्कर सरोवर में फूलबंगला सजाकर महाआरती की गयी। शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने दुग्धाभिषेक किया। पाराशर रामायण मंडल की ओर से आयोजित फूलडोल महोत्सव में पुष्कर वासियों ने परिवार सहित पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया।

समता परिषद ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 168वीं जयंति मनाई

अजमेर। अखिल भारतीय महात्मा फूले समता परिषद के द्वारा गुरूवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की 186वीं जयंति बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाम को महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर ज्योतिबा फूले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, … Read more

error: Content is protected !!