केन्द्रीय मंत्री श्री चौधरी करेंगे जिले में विकास कार्यों की समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को      अजमेर, 21 जून। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री भागीरथ चौधरी मंगलवार 23 जून को प्रातः 11 बजे अजमेर जिले में विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। श्री चौधरी रीट सभागार में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जिले … Read more

नीट (यूजी) परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न

जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण      अजमेर, 21 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2025 रविवार को अजमेर एवं किशनगढ़ में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित … Read more

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 अजमेर, 21 जून। जिला रसद अधिकारी श्री नीरज जैन द्वारा रविवार को थाना नसीराबाद सदर की सूचना पर मय प्रवर्तन दल के नसीराबाद तहसील के ग्राम झड़वासा के निकट नेशनल हाईवे-48 स्थित होटल हरिओम के पास अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।      जिला रसद अधिकारी श्री नरीज जैन ने बताया कि झड़वासा के निकट … Read more

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजमेर अभियन्ता संस्थान का तीन दिवसीय योग कार्यक्रम संपन्न

80 से अधिक अभियन्ता सदस्यों एवं परिवारजनों ने किया योगाभ्यास      अजमेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अजमेर अभियन्ता संस्थान द्वारा अभियन्ता भवन में आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का … Read more

योग केवल व्यायाम नहीं, समत्व और कर्मकुशलता का जीवन दर्शन है-श्रीमती अनिता भदेल

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व ने भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव में एक हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास एक माह के योग साधकों का हुआ सम्मान      अजमेर, 21 जून। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग … Read more

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाईन मैदान में हुआ आयोजित

अजमेर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रातः पुलिस लाईन ग्राउण्ड में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आयुर्वेद विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं महाविद्यालयो-विद्यालयों मे अध्यन्नरत छात्र-छात्राएं एवं आम जन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।      कार्यक्रम का शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं … Read more

आराध्य हिंगलाज माता के पावन दर्शन किए गए

सिंधी आदिशक्ति महिला ग्रुप द्वारा 20 जून को अजमेर रोड स्थित हिंगलाज माता मंदिर में अपने आराध्य हिंगलाज माता के पावन दर्शन किए गए।  हिंगलाज माता सिंधी समाज की प्राचीन आराध्य देवी हैं, जो शक्ति, श्रद्धा और परिवार की रक्षा का प्रतीक मानी जाती हैं। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर माता … Read more

*अजमेर मंडल पर योग दिवस मनाया गया*

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 12वाँ योग दिवस दिनांक 21 जून, 2026 (रविवार) को प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई। प्रशिक्षक द्वारा  रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को योग का प्रशिक्षण … Read more

रैगर समाज की काली माता मेला धूमधाम से भरा व भव्य रूप से निकाली शोभायात्रा

सैकड़ो समाज बन्धुओं ने माता का आर्शीवाद, माता जी का अखाड़ा रहा मेले का मुख्य आकर्षण व्यापारिक एसोसिएषन ने किया जगह-जगह स्वागत अजमेर 21 जून – सर्व श्री रैगरान चारो बांरी पंचायत अजमेर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली माता का मेला आज रविवार को पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ भरा गया जिसमें … Read more

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं मेडिटेशन का हुआ सफल आयोजन

अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कुन्दन नगर स्थित राजपूत छात्रावास एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु पसंद भवन, शास्त्री नगर सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और आध्यात्मिकता के महत्व को आत्मसात किया। … Read more

फ्रेंडशिप लॉज 47 द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 42 मरीज लाभान्वित

अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत फ्रेंडशिप लॉज संख्या 47, अजमेर द्वारा चंडक हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। लॉज के वर्शिपफुल मास्टर गजेन्द्र पंचोली ने बताया कि शिविर का आयोजन समाज सेवा एवं … Read more

error: Content is protected !!