स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र की संभाग स्तरीय कार्यशाला कल

अजमेर। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र द्वारा स्वैच्छिक संगठनों तथा विभागीय अधिकारियों को प्रमाणन की प्रक्रिया की जानकारी देने एवं स्वैच्छिक क्षेत्र संबंधी नीति का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कल शुक्रवार को संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजीव गांधी विद्या भवन बोर्ड कॉलोनी, अजमेर में होगा। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती … Read more

राष्ट्रीय बीज वितरण मेला व किसान संगोष्ठी 28 सितम्बर से

अजमेर। राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के प्रांगण में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बीज वितरण मेला व किसान संगोष्ठी का आयोजन आगामी 28 सितम्बर से होगा। केन्द्र निदेशक डॉ. बलराज सिंह के अनुसार इस मेले व संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौघोगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति डॉ. ओ.पी. गिल … Read more

वेब पोर्टल पहचान का शुभारंभ 26 सित. को

अजमेर। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार आगामी 26 सितम्बर को प्रात: 10 बजे जयपुर स्थित मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में जन्म-म्त्यु के ऑनलाईन पंजीयन एवं कम्प्यूटरीकृत प्रमाण पत्र जारी करने हेतु तैयार किए गए वेब पोर्टल पहचान … Read more

पशुपालकों के लिए बनेगी विश्रामस्थली

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने पुष्कर मेला मैदान क्षेत्र में विश्राम स्थली की जगह चिंहित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला मेला विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि पुष्कर मेला क्षेत्र में पशुपालकों व तीर्थयात्रियों के लिए यह विश्राम स्थली … Read more

सतर्कता समिति की बैठक 27 सितम्बर को

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति अजमेर की बैठक आगामी 27 सितम्बर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।

श्रीमती सुनीता डागा होंगी अध्यक्ष

अजमेर। कामकाजी महिला यौन उत्पीडन शिकायत निवारण समिति अजमेर में जिला रसद अधिकारी श्रीमती सुनीता डागा को अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती डागा पूर्व प्रोटोकाल अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा का अन्य सेवा में चयन हो जाने के कारण उनका स्थान लेंगी। समिति में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती कुमुदनी सदस्य सचिव, मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती … Read more

फोटो पहचान-पत्र अभियान 20 सितम्बर से

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटोग्राफी के लिए 20 व 21 सितम्बर को अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि वर्ष 2013 में जिन मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय … Read more

खुला विश्वविद्यालय में प्रवेश 23 सितम्बर तक

अजमेर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा जुलाई 2013 में प्रवेश की अंतिम तिथि विलम्ब शुल्क के साथ 22 सितम्बर 2013 तक बढाई गई थी। लेकिन 22 सितम्बर को रविवार का अवकाश होने के चलते अब 23 सितम्बर 2013 तक शुल्क चालान के साथ प्रवेश आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक … Read more

आंध्रप्रदेश विधानपरिषद की समिति 28 सितम्बर को आएगी

अजमेर। आंध्रप्रदेश विधानपरिषद की समिति आगामी 28 सितंबर को सांय साढे 4 बजे अजमेर पहुंचकर पुष्कर जाएंगे। समिति अध्यक्ष समेत बीस सदस्यीय दल पुष्कर में सरस्वती देवी मंदिर एवं अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अजमेर में करेंगे। अगले दिन 29 सितंबर को समिति दल प्रात: साढे 8 बजे सडक मार्ग से … Read more

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अजमेर में

अजमेर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री ए.एच.खान चौधरी गुरूवार 19 सितम्बर को अजमेर आएगे। वह सुबह 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!