छात्रवृत्ति के आवेदन 10 नवम्बर तक

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी होने वाली अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर तय की गई है। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

गांधी जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर दो अक्टूबर को अजमेर शहर सहित जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। गांधी भवन स्थित बापू की प्रतिमा पर प्रात: से माल्यार्पण के अतिरिक्त रामधुनी व भजनों का कार्यक्रम भी होगा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा बापू के जीवन पर कल विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

समाज कल्याण सप्ताह प्रारम्भ

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज कल्याण सप्ताह आज एक अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया। आज पुष्कर स्थित वृद्घ एवं अशक्त आवास गृह तथा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास में वृद्घ कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विज्ञप्ति के … Read more

मतदान दलों को यात्रा भत्ता भुगतान हेतु प्रभारी नियुक्त

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने मतदान दलों को यात्रा भत्ता एवं वाहनों का किराया भुगतान प्रकोष्ठ में संयुक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण नेहा शर्मा को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व मण्डल के लेखाधिकारी कश्मीर सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

पशुपालक सम्मान समारोह हेतु आवेदन

अजमेर। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गुलाब चन्द जिन्दल के अनुसार राज्य स्तरीय पशु पालक सम्मान समारोह के लिए पशु पालन विभाग द्वारा प्रगतिशील पशु पालकों से आवेदन आगामी 21 अक्टूबर तक मांगे गये हैं। सम्मान समारोह में जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से एक पशु पालक को 10 हजार रूपये, जिला स्तर … Read more

पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था

अजमेर। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ गुलाब चन्द जिन्दल ने जिले में हो रही असामान्य वर्षा के कारण पशुओं में होने वाले संभावित रोगों से बचाव हेतु जिले के सभी पशु चिकित्सालय संस्था प्रभारियों को पशुओं के टीकाकरण करने के संबंध में निर्देश दिये गये हंै। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय अजमेर … Read more

पालनहार योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कराएं

अजमेर। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री मनजीत सिंह ने सभी जिला कलक्टरों एवं उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पालनहार योजना में लाभान्वित कराएं । उप शासन सचिव ने इस संबंध में जारी पत्र में बताया कि पालनहार योजना के तहत विभाग द्वारा अनाथ, न्यायिक … Read more

स्वैच्छिक संस्थाओं की भूमिका अहम-पण्ड्या

स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रमाणन विषयक कार्यशाला आयोजित अजमेर। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र पण्ड्या ने कहा कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अहम है। स्वैच्छिक संस्थाएं सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। विशेष रूप से वंचित वर्ग की … Read more

हरियाणा विधानसभा की कमेटी 30 सितम्बर को अजमेर में

अजमेर। हरियाणा विधानसभा की अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछडा वर्ग कल्याण समिति आगामी 30 सितम्बर को सायं 4 बजे अजमेर आएगी

राजकीय संग्रहालय मे कल प्रवेश नि:शुल्क

अजमेर। राजकीय संग्रहालय अजमेर में कल शुक्रवार 27 सितम्बर को प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। निदेशक ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक कल

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया कल 27 सितम्बर को सायं 4 बजे विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त विभिन्न प्रकाष्ठों के प्रभारियों अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में लेंगे और किए जा रहे कार्याें की समीक्षा करेंगे।

error: Content is protected !!