डाबर, आधुनिक पैकेजिंग और जागरूकता अभियान के साथ आयुर्वेद को आज के उपभोक्ताओं के और करीब लाएगा

जयपुर, दिसंबर, 2025 – दुनिया की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज एक बड़े रणनीतिक कार्यक्रम की शुरुआत कीघोषणा की है। इस कार्यक्रम में कई पहलें शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आयुर्वेद को आधुनिक जीवन-शैली के करीब लाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओंकी नई पीढ़ी के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाना है. होलिस्टिक वेलनेस  में बढ़ती वैश्विक रुचि को देखते हुए, डाबर की पहल तीन मुख्य स्तंभों पर केंद्रित है: व्यापक (ज़्यादा) आकर्षण के लिए पैकेजिंग को आधुनिकबनाना; ‘आयुर्वेद संवाद’ के माध्यम से ज्ञान साझा करना; और स्वास्थ्य शिविरों के ज़रिए समुदाय तक पहुँच बनाना है. इस अवसर पर बोलते हुए, डॅा नितिन बेर्डे,  डीजीएम एथिकल्स, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा कि डाबर ने अपनी आयुर्वेदिक दवाओं और एथिकल उत्पादों कीपूरी श्रृंखला को नई, समकालीन (मॉडर्न) पैकेजिंग में पेश किया है। उन्होंने कहा, ‘नई डिज़ाइन में दमदार ब्रांड पहचान, चटकीले रंग और बेहतर पठनीयता (आसानी सेपढ़ने योग्य होना) शामिल है, जो स्टोर पर उत्पाद की मजबूत उपस्थिति और ग्राहक जुड़ाव को सुनिश्चित करता है। यह बदलाव आयुर्वेद की प्रामाणिकता को बनाएरखते हुए, परंपरा को आधुनिक सौंदर्यबोध के साथ मिश्रित करने की डाबर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. ग्राहकों की जागरूकता को मज़बूत बनाने के लिए, डाबर जयपुर में अपना प्रमुख कार्यक्रम ‘आयुर्वेद संवाद’ आयोजित कर रहा है। यह मंच प्रमुख आयुर्वेदिक डॉक्टरों, शोधकर्ताओं को ‘संभासा’ सत्रों या इंटरैक्टिव चर्चाओं के लिए एक साथ लाएगा। इन चर्चाओं का विषय आयुर्वेद का वैज्ञानिक आधार, इसके व्यावहारिक उपयोगऔर आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों से निपटने में इसकी भूमिका होगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य आयुर्वेद को रोजमर्रा के जीवन में शामिल करने के लिएव्यावहारिक रणनीतियाँ बनाना और नए शोध के रास्ते खोलना है। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी की विरासत को जारी रखते हुए, डाबर ने देशभर में अपने स्वास्थ्य शिविरों का विस्तार करने की योजनाओं की भी घोषणा की है। इनशिविरों में वंचित समुदायों को मुफ्त स्वास्थ्य जाँच, आयुर्वेदिक दवाइयाँ, डायग्नोस्टिक जाँच और उपचार प्रदान किए जाएँगे। यह पहल सभी के लिए समग्र स्वास्थ्यसेवा को सुलभ बनाने के डाबर के लक्ष्य को मजबूत करती है. डॅा बेर्डे ने आगे कहा, ‘आयुर्वेद केवल एक प्राचीन परंपरा नहीं है; डाबर में, यह हमारे लिए आधुनिक विज्ञान का एक क्षेत्र है। हम इस महान ज्ञान के संरक्षक हैं, लेकिनहमारे ऊपर इसके लाभों को ठोस सबूतों से साबित करने की भी जिम्मेदारी है। इसीलिए हम पुराने ग्रंथों के ज्ञान को अत्याधुनिक शोध (रिसर्च), क्लिनिकल परीक्षणोंऔर सख्त गुणवत्ता जाँच (क्वालिटी चेक) के साथ मिलाते हैं। हमारे उत्पाद ‘विरासत द्वारा मान्य, विज्ञान द्वारा प्रमाणित’ हैं। परंपरा और आधुनिक प्रमाण का यहमिश्रण ही आज की नई पीढ़ी के लिए आयुर्वेद को विश्वसनीय और प्रभावी बनाता है उपभोक्ता तेजी से प्राकृतिक और प्रीवेन्टिव हेल्थकेयर स्वास्थ्य देखभाल  के समाधानों की तलाश कर रहे हैं, इसलिए डाबर का यह बहु-आयामी अप्रोच यह सुनिश्चितकरता है कि आयुर्वेद केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद, आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली है जो आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में आसानी से फिट बैठती है.

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में शिष्टाचार भेंट

पूर्वांचल समाज के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण  राष्ट्रीय राजनीति को बिहार से मिला सशक्त नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के लोकप्रिय विधायक नेता श्री नितिन नवीन से उनके पदभार ग्रहण करने के एक दिन पश्चात दिल्ली में शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी ,जवाहर … Read more

माय एफएम द्वारा रायन एज्यूनेशन स्कूल में प्रेरणादायी ‘बोल बचपन’ सत्र का आयोजन

अभिभावकों ने निखारे अपने पेरेंटिंग स्किल्स जयपुर: रायन एज्यूनेशन स्कूल में माय एफएम द्वारा आयोजित ‘बोल बचपन’ सत्र ने बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा से भरा मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में ऊर्जावान आरजे मोहित और प्रतिष्ठित पेरेंटिंग एवं टीन क्लैरिटी कोच, डॉ. गुरप्रीत कौर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। सत्र में … Read more

राजस्थान का साहित्यिक आंदोलन प्रदेश की साहित्यिक चेतना का नया मानक है” — कुलपति

भीलवाड़ा। संगम यूनिवर्सिटी ने 10 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशंसापत्र जारी करते हुए अनिल सक्सेना ‘ललकार’ द्वारा संचालित “21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन” को राजस्थान में साहित्य, भाषा, संस्कृति और रचनात्मकता के प्रसार का ऐतिहासिक, प्रभावी और जन-आधारित अभियान बताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना ने अपने आधिकारिक पत्र में … Read more

ज्ञान विहार स्कूल के प्राइमरी वर्ग का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न

मालवीय नगर डी-ब्लॉक स्थित ज्ञान विहार स्कूल के प्राइमरी वर्ग का वार्षिक समारोह “ व्हिस्पर  ऑफ़  वंडर  लैंड ” दिनांक 9 दिसंबर 2025  को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम NCC एवं बैंड के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । इस अवसर पर मंच पर मुख्य … Read more

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष-

2 साल : नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान डबल इंजन सरकार का फायदा : केंद्र की योजनाओं का राजस्थान को मिल रहा दोगुना लाभ केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल जयपुर/अजमेर, 8 दिसम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दोगुनी दक्षता से केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे … Read more

ज्ञान विहार स्कूल, मालवीय नगर डी-ब्लॉक का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के आवर्तन संपन्न

जयपुर। लगभग 500 विद्यार्थियों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत से लेकर तकनीकी एवं सांस्कृतिक प्रगति तक की कहानी मंच पर जीवंत कर दर्शकों का मन मोह लिया।मौका था ज्ञान विहार स्कूल की वार्षिक उत्सव का जो 6 दिसंबर 2025 को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सभागार में हर्षोल्लास के … Read more

नोटिस अवधि समाप्ति से पूर्व कर्मचारी को अधिकार है कि वह अपना त्यागपत्र वापस ले ले

जयपुर,आगामी तारीख से त्यागपत्र दिए जाने की स्थिति में नोटिस अवधि समाप्ति से पूर्व कर्मचारी को अधिकार है कि वह अपना त्यागपत्र वापस ले ले यह व्यवस्था राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण जयपुर के द्वारा प्रबंध समिति श्री जैन रन उच्च माध्यमिक विद्यालय भोपालगढ़ जिला जोधपुर में कार्यरत श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मामले … Read more

थिंक गैस का बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में सीजीडी नेटवर्क का विस्तार, 55 सीएनजी स्टेशन और 5,000 नए पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य रखा

नए स्टेशनों, रेट्रो फिटमेंट सेंटरों और उन्नत निगरानी प्रणालियों के साथ पूरे पश्चिमी राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा नेटवर्क को मजबूत किया  जोधपुर, 4 दिसंबर, 2025– भारतीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) उद्योग में अग्रणी कंपनी थिंक गैस ने जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के भौगोलिक क्षेत्रों और इसके आसपास के इलाकों में भावी विस्तार योजनाओं की आज घोषणा … Read more

सिन्धू सभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 27 व 28 दिसम्बर को कानपुर में

*महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन से लिया आर्शीवाद व मार्गदर्शन*  भीलवाडा 3 दिसम्बर – भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 27 व 28 दिसम्बर को कानपुर में आयोजित की जायेगी जिसमें प्रदेश से प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी व संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी के नेतृत्व में 17 प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। बैठक में देश भर में चल रहे … Read more

राजस्थान में 2.70 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, अक्टूबर में जोड़े 1.16 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ता

राज्य में वायरलेस और वायरलाइन दोनों सेग्मेंट्स में जियो बना नंबर-1 ऑपरेटर जयपुर, 2 दिसंबर 2025: रिलायंस जियो ने राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क के विस्तार के साथ, जियो ने अक्टूबर 2025 में 1,16,053 नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की … Read more

error: Content is protected !!