मदनगंज-किशनगढ़ : पार्टियों की प्रतिष्ठा बना बोर्ड बनाना

rajkumar sharmaमदनगंज-किशनगढ़ 7 अगस्त। किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। बोर्ड बनाना भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर वासियों में नई चर्चा छिड़ गई है कि बोर्ड निर्दलियों के सहारे के बिना दोनों दल नही बना पायेगें। बोर्ड पर काबिज होने के लिए भाजपा को अपने ही दल के बागियों को बैठाना मुश्किल हो रहा है वही कांग्रेस अपनी बिगड़ी छवि को सुधारने के लिए मशकत में जुटी है। पार्टी उम्मीदवार अपने आकाओं के माध्यम से टिकट हथियाने में तो कामयाबी प्राप्त कर ली है लैकिन क्षेत्रवासियों का समर्थन नही जुटा पा रहे है। जहां भाजपा की प्रतिष्ठा विधायक भागीरथ चौधरी के कंधो पर है वहीं कांग्रेस की कमान पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के हाथ में है। दोनों ही पार्टियों ने पार्षद उम्मीदवार को उनके हाल पर छोड़ रखा है। दोनों ही दल सभापति के दावेदारों की भले ही नाम तय नही किया मगर जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से वार्ड 30 से अपना भाग्य आजमा रहे नेमीचंद सोनी का नाम तय माना जा रहा है। दुसरी ओर कांग्रेस की तरफ से सभापति पद के मुख्य दावेदार बाबुलाल गर्जर व धर्मवीर गुर्जर माने जा रहे है। लेकिन दोनों पाटियों के प्रमुख नेता अभी कोई पत्ता नही खोल रहे है। बोर्ड बनाने के लिए दोनों दलों के नेता कार्यकर्ताओं से अपनी व पार्टी की इज्जत की दुआही दे रहे है। लेकिन कार्यकर्ताओं के विपरित टिकट वितरण के कारण कार्यकर्ता कुछ और ही कर गुजरने की फिराक में है।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!