पीडब्लूडी मंत्री के खिलाफ 9 विधायकों ने खोला मोर्चा

राबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों पर कांग्रेस विधायक दल की 10 अक्टूबर को हुई बैठक में पीडब्लूडी मंत्री भरत सिंह और संसदीय सचिव राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के बीच हुए टकराव ने अब सियासी विवाद का रूप ले लिया है। प्रदेश के 9 कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भरत सिंह पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।

सोनिया गांधी को पत्र लिखने वालों में राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, विधायक गंगासहाय शर्मा, दौलतराज समेजा, सी.एल प्रेमी, पानाचंद मेघवाल, गणेश सिंह परमार, पुष्करलाल डांगी, रामलाल मेघवाल और उदयलाल आंजना हैं। भास्कर से बातचीत में विधायकों ने पत्र की पुष्टि की है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जब विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने मसला उठाया कि भाजपा समेत कुछ असामाजिक तत्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं। ये भी उठाए सवाल पिछले बजट सत्र में उन्होंने सड़क विकास कायरें पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की, जबकि 60 साल से देश का विकास करने वाले कांग्रेस परिवार के दिग्गजों का नाम नहीं लिया।

error: Content is protected !!