एकनाथजी फिल्म की स्क्रीनिंग 25 को

विवेकानन्द मॉडल स्कूल, माकड़वाली के विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षकों एवं स्टाफ के लिए होगा विशेष शो

एकनाथजी फिल्म से हमें बताती है कि अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में एकनाथ रानडे ने अनगिनत चुनौतियों का सामना करके मात्र छः वर्ष की अल्पावधि में एक राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण किया। अपने जीवन में एक ध्येय को जीने वाले तथा उसकी प्राप्ति हेतु प्राणपन से अपना सर्वस्व अर्पण कर देने वाले एकनाथ रानडे के जीवन प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनुकरणीय है। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रान्त के प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतन्त्र शर्मा ने विवेकानन्द मॉडल स्कूल माकड़वाली के विद्यार्थियों को फिल्म के संबंध में जानकारी देते हुए व्यक्त किए।
केन्द्र के नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि विवेकानन्द मॉडल स्कूल, माकड़वाली अजमेर की प्राचार्या वर्तिका शर्मा से प्राप्त अनुमति के आधार पर इस फिल्म को विद्यार्थियों, उनके अभिभावकगण, शिक्षक एवं स्टाफ के लिए मृदंग सिनेमा में आगामी 25 नवंबर 2017 को प्रातः 10 बजे से कराया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि ‘आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन’ विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा निर्मित, सुदर्शन अर्वमुधन द्वारा निर्देशित तथा अजय रोहिल्ला तथा एस सारथि द्वारा अभिनीत एकनाथजी- एक जीवन एक ध्येय फिल्म जोकि विवेकानन्द राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण के संघर्ष से जुड़ी कथा है।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
संपर्क 9414618062

error: Content is protected !!