देवनानी ने जताया आप्टे के निधन पर गहरा शोक

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने पूर्व राज्यसभा सासंद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बालासाहेब आपटे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए तथा उनके साथ काम करते हुए उन्हें उनका असीम स्नेह व सदविश्वास प्राप्त हुआ साथ ही एक बड़े भ्राता के रूप में भी उनसे सैदव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। उन्होनें मूल्यों पर दृढ़ रहते हुए सादगीपूर्ण एवं बिना समझौता किए कीचड़ में कमल की तरह सार्थक जीवन जीने का उदाहरण हम-सबके सामने प्रस्तुत किया।
उन्होंने यह भी बताया कि गत 2 अप्रेल को उनका सांसद का कार्यकाल पूर्ण होने वाला था, जिसके कुछ दिन पूर्व अपने पुत्र के विवाह हेतु निमंत्रित करने मैं उनके पास गया था, तो मेंना देखा कि वो अपना सामान बांधने में लगे थे। 4 अप्रेल को आपटे जी ने दिल्ली में अपने सरकारी मकान को खाली कर दिया। उनका यह कृत्य उनकी कर्त्तव्यनिष्ठता, सादगी व राष्ट्रवादी विचारों को प्रदर्शित करने वाला था। उन्होंने अपने जीवन में इसी प्रकार से उच्च कोटि के आदर्श स्थापित किये। उन्होंने आपटे जी के निधन को राष्ट्रीय जीवन के लिए ही नहीं उनके स्वंय के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।

error: Content is protected !!