कोरना संक्रमनकाल के सच्चे वारियर्स देवदूत डॉक्टर्स part 3

डॉक्टर्स डे -एक जुलाई

dr. j k garg
निसंदेह जब हम अपने सारी उम्मीदें खो देते है तब हमारे जीवन में स्वास्थ्य लाने के लिए और वहाँ हमारा साथ देने के लिए केवल डॉक्टर के पास ही उस जीवन के इलाज के लिए जादुई शक्ति होती है। एक डॉक्टर की मुस्कराहट उसके दवाई से कही ज्यादा असरदार होती है।

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है । 4 फरवरी 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। डॉ.बी.सी.रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। डा.रॉय ने 1911 में एक चिकित्सक के रुप में अपने चिकित्सा जीवन प्रारम्भ किया था। वो एक प्रसिद्ध चिकित्सक तथा प्रख्यात शिक्षाविद् होने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी भी थे | महात्मा गांधी के सम्पर्क में आने के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता बने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री बने। इस दुनिया में अपनी महान सेवा देने के बाद 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्म दिवस के दिन ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनके सम्मान में वर्ष 1976 में उनके नाम पर डॉ.बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रारम्भ किया गया।
डॉक्टर्स डे पर धरती के भगवान को शत शत नमन | अभी भी जिन्दा है डाक्टर्स में सेवा भाव |

Greetings to all Doctors and para Medical Staff on Doctor”s Day.

प्रस्तुती—डा. जे. के.गर्ग

error: Content is protected !!