डायनासोर प्रजाति के नन्हें सदस्य का पता चला

न्यूयार्क। दक्षिण अफ्रीका में घरेलू बिल्ली के आकार के एक नए डायनासोर का पता चला है। यह जीव चिड़िया, चमगादड़ और साही का सम्मिश्रण जान पड़ता है।

शिकागो यूनिवर्सिटी के जीवाश्म विज्ञानी पाल सेरेनो ने ऑनलाइन विज्ञान पत्रिका जू कीज में इस नन्हें डायनासोर का उल्लेख किया है। सेरेनो ने बताया कि इस शाकाहारी जीव की खोज उन्होंने 1983 में की थी। तब वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

बकौल सेरेनो, इस डायनासोर की खोज करने के बाद वह दूसरे कामों में व्यस्त हो गए। उन्हें हमेशा डर लगा रहता था कि कोई दूसरा इसकी खोज न कर ले, लेकिन आखिरकार यह उपलब्धि उन्हीं के खाते में आई। दस से से 20 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर पाए जाने वाले इस नन्हें डायनासोर का नाम पेगोमेस्टेक्स अफ्रीकानस रखा गया है।

error: Content is protected !!