राजस्थान में 22 नवम्बर को कुछ शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, परिषद और पालिकाओं के चुनाव होने हैं। इन ऐसे शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद पद के लिए प्रचार जोरों पर है। भाजपा ने भास्कर ग्रुप के मॉय एफएम रेडियों पर विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में कहा जा रहा है कि भाजपा के पार्षदों को वोट देकर विजयी बनाएं। सवाल उठता है कि जब पार्षद बन ही गए हैं, तो फिर वोट की जरूरत क्या है? असल में विज्ञापन के बोल होने चाहिए कि भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाएं। देखना है कि इस विज्ञापन की गलती को भाजपा के अक्लमंद लोग कब सुधारते है। अलबत्ता विज्ञापन में एक बार फिर मतदाताओं से विकास की कड़ी जोडऩे की अपील की गई है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी, राजस्थान में वसुंधरा राजे और अब सत्ता के सबसे पहले वाले सिंहासन पर भी भाजपा के नेता को ही बैठाएं। ताकि विकास के कार्य में कोई बाधा खड़ी नहीं हो। -(एस.पी.मित्तल)