मुंबई कमिश्नर पद से हटाए गए पटनायक

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में हुई हिंसा से विवादों में आए मुंबई पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक का प्रमोशन कर तबादला कर दिया है। उनकी जगह सत्यपाल सिंह मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

उनके तबादले का ऐलान गुरुवार को खुद गृह मंत्री आर आर पाटिल ने किया। अरूप पटनायक को प्रमोशन देकर डीजी रैंक का अफसर बनाया गया है। उन्हें महाराष्ट्र सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। मुंबई में 11 अगस्त को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार पर अरूप पटनायक को मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने का दबाव था।

इससे पहले पटनायक ने कहा था कि सरकार उनके बारे में जो भी फैसला लेगी वह उन्हें मंजूर होगा। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने भी मंगलवार को अपनी रैली में अरूप पटनायक के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला था और उनहोंने 11 अगस्त की तोड़फोड़ में नाकामी के लिए पुलिस कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटाने की माग की थी।

 

error: Content is protected !!