बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत रक्षा मंच धनसंग्रह जारी

11 september photo 611 september photo 7भारत रक्षा मंच जिला इकाई सीधी द्वारा जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदा हेतु धन संग्रह किया जा रहा है। महाविद्यालयों के हेतु प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच सहयोग को लेकर उत्साह है। छात्र श्रद्धा अनुसार बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ता टाटा महाविद्यालय, एस.आई.टी. महाविद्यालय, संजय गांधी महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय, सी.एम.आई.टी. एवं आदर्श कन्या महाविद्यालय में लघु संग्रह किया गया जिसमें भारत रक्षा मंच के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मणि दुबे जिला अध्यक्ष इंजी. आर.बी.सिंह नगर अध्यक्ष डॉ. दीपक गर्ग, संगठन मंत्री अभयराज योगी, पुष्पराज सिंह चन्देल (भैय्यन), विनोद सोनी, अमित प्रधान, मुकेश गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, मुकेश गुप्ता, राकेश मौर्य, राजमणि गुप्ता, सतेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुरेन्द्र शुक्ला, केशव ठारवानी, सहित अने कार्यकर्ता टोली बनाकर विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं से संपर्क कर सहयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर आर.बी. सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का 80 प्रतिशत भाग जलमग्न है। वहां के लोगों की जानमाल की सुरक्षा सेना एन.डी.आर.एफ, व स्थानीय प्रशासन के अन्य घटक प्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे हैं। हमारा सहयोग एवं इश्वरीय प्रार्थना वहां के लोगों के लिए सम्बल का काम करेगी। हम सभी को यथाशक्ति के अनुसार सहयोग करना चाहिए। भारत रक्षा मंच अखिल भारतीय स्तर पर सहयोग हेतु लगा है। जम्मू कश्मीर में वहां के कार्यकर्ता वहां के लोगों के लिए भोजन पानी, दवाई, व अन्य प्रकार का सहयोग में निरंतर लगे हुए हैं।
इसके पूर्व भारत रक्षा मंच की आकस्मिक जिला बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह द्वारा जम्मू कश्मीर बाढ़ राहत हेतु सहयोग करने संबंधित प्रस्ताव रखा जिसे कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया और लघु संग्रह करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. डी.के. तिवारी, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. मंगलनाथ तिवारी, डॉ. एल.एन.शर्मा, डॉ.आकांक्षा मिश्रा, दीपक गुप्ता, मनोज मिश्रा, सहित अनेक छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!