दिल्ली में विधानसभा चुनाव 7 फरवरी को

lal kilaनई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव सात फरवरी को कराए जाएंगे। इसकी घोषणा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. संपत ने सोमवार को यहां की। संपत ने कहा, “दिल्ली में चुनाव सात फरवरी को कराए जाएंगे और मतगणना 10 फरवरी को होगी।”  चुनाव को लेकर अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है।
70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 1.30 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र होंगे, जिनके लिए 11,763 मतदान केंद बनाए जाएंगे।  गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2013 को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था, जिसकी अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो रही है।

error: Content is protected !!