मास्टर हुकम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

shraddhanjaliचंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका आज गुडग़ांव में बीमारी के बाद निधन हो गया।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में डा तंवर ने मास्टर हुकम सिंह को एक प्रबुद्घ राजनीतिज्ञ बताया, जिन्होंने सदैव कमजोर और गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। वे वर्ष 1990-91 के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1990 से पहले वे चरखी दादरी से तीन बार विधायक चुने गये। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की और प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

error: Content is protected !!