महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ मा विद्यालय में प्रथम आई विनिता

vinita kushwahविदिशा। कक्षा 12 में कु विनिता कुशवाह ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यायल का नाम विदिशा में रोशन कर दिया है। विनिता ने पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हांसिल किया है। विनिता की इस कामयाबी पर पूरा स्कूल उन्हें बधाई दे रहा है। विनिता गणित संकाय की छात्रा है। उसे 500 में से 445 अंक मिले हैं। विनिता कुशवाह के पिता तोपपुरा निवासी रूपराम कुशवाह पेशे से किसान हैं। विनिता के परिवार में पहली लड़की हैं जो कक्षा 12वी तक पंहुची। विनिता ने कक्षा दसवी में भी 90 प्रतिशत अंक हांसिल किए थे। वह अपने परिवार में दादाजी श्री भुज्जीलाल कुशवाह की लाडली है

error: Content is protected !!