मां अन्नपूर्णा जन्मोत्सव एवं छठवी वर्षगांठ 14 जून को

vidisha samacharविदिशा। मुखर्जीनगर स्थित मां अन्नपूर्णाधाम मंदिर में 14 जून मंगलवार को मां अन्नपूर्णा जन्मोत्सव एवं छठवी वर्षगांठ मनाई जाएगी। जय मां अन्नपूर्णाधाम सेवा समिति के सेवक अवधेश दुबे (बड़े भैया) ने बताया कि इस दिन सुबह 4 बजे से ही आयोजन होंगे। सुबह अभिषेक, सुबह 7 बजे आरती, दोपहर 12 बजे माता को भोग, इसके आद महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन, एवं शाम 5 बजे विशाल प्रसादी वितरण, महाआरती होगी। रात 8 बजे मां सरस्वती मानस मंडल जागरण ग्रुप द्वारा विशाल भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा। समिति के सदस्यों ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को मंदिर में आकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी उपदेश शास्त्री द्वारा दी गई।

error: Content is protected !!