नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म

पंजाबी बाग थानाक्षेत्र में एक नाबालिग से ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सीएम कश्यप ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर की शाम प्रीति शर्मा (परिवर्तित नाम) पंजाबी बाग इलाके में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सीएम कश्यप के पास नौकरी मांगने गई थी। वहां मालिक ने प्रीति को नौकरी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रीति ने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी गई। प्रीति अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने 15 अक्टूबर को थाने से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस

एक अन्य दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी डॉक्टर राजन सहनी के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी कर दिया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी नौकरानी के साथ डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म किया और उसे घर में कैद रखा। पुलिस ने 5 अक्टूबर को शक्ति वाहिनी स्वयं सेवी संस्था की मदद से नाबालिग नौकरानी को मुक्त कराया था।

error: Content is protected !!