हस्तकला षिल्प प्रदर्षनी की विधायक शषांक ने की सराहना

विदिषा 26 दिसम्बर 2018/हस्तकला षिल्प प्रदर्षनी का विधायक शषांक श्रीकृष्ण भार्गव ने निरीक्षण कर मुक्तकण्ठ से सराहना की। यह प्रदर्षनी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीनस्थ विकास आयुक्त (हस्तषिल्प) नई दिल्ली के सहयोगपूर्ण मार्गदर्षन में ज्ञानपथ षिक्षा एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा समिति के अध्यक्ष आईएस चौहान के निर्देषन में स्थानीय स्वर्णकार कॉलोनी स्थित पंजाबी धर्मषाला में लगाई गई है। इस प्रदर्षनी स्थल पर आज 26 दिसम्बर को आयोजित एक समारोह में विदिषा विधायक शषांक श्रीकृष्ण भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय प्राचीन परम्परागत हस्तषिल्पों से युवाओं तथा महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर विषेष बल दिया। श्री भार्गव के साथ खादी ग्रामोद्योग कमीषन भारत सरकार के सहायक निदेषक रविन्द्र कुमार, पत्रकार अमिताभ शर्मा तथा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालयीन विकास आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली के सहायक निदेषक अर्चित सहारे भी विषेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विगत 24 दिसम्बर से प्रारंभ हुई यह प्रदर्षनी 2 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक इसका अवलोकन तथा प्रदर्षित वस्तुओं का क्रय किया जा सकेगा। इसमें स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुएं प्रदर्षित की गई हैं। इनमें जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्रायडरी वर्क आदि की वस्तुएं अवलोकन के साथ विक्रय हेतु भी उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!