नौगाव के कवि रामशंकर मिश्र को मैथली शरण गुप्त सम्मान

नौगाव [ छतरपुर ] राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त की 123 वि जयंती पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल नौगाव में एक आयोजन आयोजित किया गया जिसमे नौगाव नगर के बरिष्ठ कवि साहित्यकार शिक्षाविद पंडित श्री रामशंकर मिश्र [मनीषी ] जी को मैथली शरण गुप्त को गोष्ठी के दौरान साहित्य शाल श्रीफल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सेवा नृवित्य प्राचार्य श्री के के शर्मा श्री डी दी चौबे श्री रामनारायण गंगेले बी भाजपा नेता श्री हरिश्चंद्र दुबे स्कूल के शिक्षक अनेक विधार्थीओ ने मैथलीशरण जी की जयंती पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस आयोजन के संयोजक समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने राष्ट्र कवी मैथलीशरण गुप्त की जयंती पर उनके जीवन पर पर प्रकाश डाला उनके पिता श्री रामचरण गुप्ता और माता श्रीमती कशी बाई की कार्य शैली के बारे में भी जानकारी दी।
,. इस आयोजन में मानस समिति की ओर से आयोजित श्रीराम चरित मानस पर संत तुलसी दास के जीवन पर भाषण एबं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 38 छात्र छात्रो ने भाग लिया विजय होने बालो को 9 अगस्त को तुलसी जयंती पर पुरूस्कार वितरण किये जायेगे।

error: Content is protected !!