नौगाव [छतरपुर ] 29 फ़रवरी 2020 नगर के वार्ड 17 में शासकीय माध्यमिक शाला देवी मंदिर में पदस्थ शिक्षक श्रीमती रामकली राय के सेवा नृवित विदाई के दौरान विदाई पार्टी के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राएं रोने लगी। बच्चो की आँखों के आंशुओ को श्रीमती रामकली और उनकी साथी शिक्षक श्रीमती बंदना गुप्ता राखी नायक कृष्णा तोमर भी भावविभोर हो गई। क्योकि इस पाठ शाला से 15 बर्षो से एक ही स्थान पर श्रीमती रामकली राय ने रहकर अपने बच्चो की तरह सभी विधार्थीओ को शिक्षा के साथ साथ नैतिकी शिक्षा और संस्कारो को दिया।
विदाई पार्टी की बेला पर नगर के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा की श्रीमती रामकली ने अपनी सेवाएं के साथ बच्चो और नागरिको के बीच सेवा भावना और आध्यात्मिकता धार्मिक सद्भाव के साथ सभी को स्नेह प्यार और समरसता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर हाई स्कूल देवीमंदिर के प्राचार्य श्री संदीप तिवारी ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक माता पिता और गुरु के दायित्व को निभाता है। इस अवसर पर विशाल राय अपने परिवार उपस्थित रहे.
पर्व प्रधानाध्यपक श्री राजेंद्र पाठक ने कहा की देवी मंदिर विद्यालय नगर नौगावं का बहुत ही कठिन और परिश्रम करने बाली संस्था थी लेकिन हम लोगो ने मिलकर जो शिक्षा और संस्कार बच्चो में दिए उसका परिणाम सरकार तक रहे। विदाई समारोह के शुभारम्भ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बल कैबनिट के पदाधिकारिओं ने स्वागत किया। गीत कविताये सुनाई गई। शिक्षक देवीदीन प्रजापति राजेंद्र पाठक श्री संदीप तिवारी कमलेश राजा राजेंद्र पारासर नयन ओझा मकसूद अहमद परमानन्द पांडेय रमाकांत खरे जी ऋषि नामदेव ने सेवानृवित श्रीमती रामकली राय का शाल श्रीफल , उपहार भेंट कर विदाई दी। शिक्षक विक्रम राय ने माँ की विदाई पर सभी का स्वागत किया। सम्मान भोज का आयोजन किया। समाजसेवी प्रियंका महाजन ने अपने विचारो में शिक्षा और संस्कारो को शामिल किया।