संजय दत्त, सोनू निगम के घर आयकर छापे

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, सोनू सूद और गायक सोनू निगम के घर पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापे मारे। ये छापे संजय दत्त के बांद्रा और सोनू सूद के अंधेरी स्थित फ्लैट पर मारे गए।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के की यह बड़े पैमाने पर छापेमारी थी, जो शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार सुबह तक चली।

संजय दत्त और सोनू सूद ने हाल में तीन बड़ी फिल्में साइन की हैं। सोनू निगम बॉलवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक हैं। वह दुनियाभर में कंसर्ट करते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के घरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। छापे के समय शाहिद कपूर प्रियंका के घर कॉफी पी रहे थे। इस समय शाहिद और प्रियंका के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई थी।

error: Content is protected !!