जगुआर लैंड रोवर ने अपने औद्योगिक कामकाज के डिजिटल बदलाव में तेजी लाने के लिए टाटा टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी की

मुंबई, मार्च 2023 : जगुआर लैंड रोवर अपनी औद्योगिक रणनीति के डिजिटल बदलाव में तेज़ी लाने के लिए एक वैश्विक इंजीनियरिंग, उत्पाद विकास और डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी कर रही है। पहले चरण में यूके के प्रमुख उत्पादन सुविधा केंद्र शामिल होंगे और इसके बाद में सॉल्यूशन्स को अन्य वैश्विक जगहों में उपयोग में लाया जाएगा।
टाटा टेक्‍नोलॉजीज अनेकों विभागों से डेटा और जानकारी को एक एकल स्त्रोत में लाकर जगुआर लैंड रोवर के मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, सप्लाय चेन, फायनांस और पर्चेसिंग मॉड्यूल्स में बदलाव लाने के लिए शुरू से लेकर अंत तक एकीकृत एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) डिलीवर करेगी।
पुरस्कार से सम्मानित टाटा टेक्‍नोलॉजीज के सॉफ्टवेयर का नया सहज यूज़र इंटरफेस परिचालन में स्थिरता प्रदान करेगा और टीमों और आपूर्तिकर्ताओं, दोनों के लिए विज़िबिलिटी में सुधार लाएगा। इसके परिणाम स्वरूप कंपनी अधिक फुर्तीली बनेगी और नए वाहनों को तेज़ी से मार्केट करने की क्षमताओं को हासिल करेगी।
सभी प्रमुख बिज़नेस क्षेत्रों में जानकारी को सुव्यवस्थित बनाने और सुदृढ़ करने के लिए ईआरपी महत्वपूर्ण है। कोई बिज़नेस किस तरह कार्य करता है इसमें बदलाव लाने के लिए विभिन्न विभागों में डेटा एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं के लिए एक समर्पित स्थान का निर्माण करना एक बुनियादी कार्य है। इसके साथ ही ईआरपी सिस्टम में डेटा को एकत्रित करने, भंडारण करने और व्याख्या करने की क्षमता होती है ताकि तुरंत गहन जानकारी प्रदान की जा सके और एक चुस्त और समयबद्ध तरीके से समस्याओं, चुनौतियों और अवसरों से निपटने में कंपनी को सहायता मिल सके।
इसके साथ ही यह समझौता जगुआर लैंड रोवर को अपनी रिइमैजिन रणनीति के तहत टाटा ग्रुप कंपनियों के साथ और भी अधिक अनुकूल बनाएगा। 11,000 से अधिक कर्मचारियों और कई देशों में मौजूद ग्राहकों के वैश्विक नेटवर्क के साथ टाटा टेक्‍नोलॉजीज को उत्पाद और डिजिटल इंजीनियरिंग में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
इस सहयोग के बारे में बात करते हुए बारबरा बर्गमायर, एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रियल ऑपरेशन्स, जगुआर लैंड रोवर ने कहा:“टाटा टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी से हमें अपने मूल ईआरपी इन्फ्रास्ट्रक्चर के बदलाव में तेज़ी लाने में मदद मिलेगी। इससे हम भविष्य और हमारे बदलाव के लक्ष्यों के लिए आवश्यक दक्षता और उपयोगिता प्रदान कर सकेंगे। इसके साथ ही यह टाटा ग्रुप का एक भाग होने की शक्ति प्रदर्शित करता है ताकि हमारी सप्लाई चेन और व्यापक औद्योगिक परिचालन के लिए लक्ष्यों को हासिल करने में हमें सहायता मिल सके।”
वॉरेन हैरिस, एमडी एवं सीईओ, टाटा टेक्‍नोलॉजीज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “टाटा टेक्‍नोलॉजीज के साथ करीब दो दशकों के संबंध में जगुआर लैंड रोवर के साथ ईआरपी बदलाव के लिए सहयोग एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जगुआर लैंड रोवर द्वारा व्यक्त किया गया विश्वास ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग और डिजिटल सॉल्यूशन्स में हमारी लंबी समय से जारी विशेषज्ञता की फिर से पुष्टि करता है। हमारा मानना है कि इस सहयोग से जगुआर लैंड रोवर को अभिनव और संवहनीय वाहनों के निर्माण में और नए दौर की डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए तेज़ी से मार्केट करने में सहायता मिलेगी। जगुआर लैंड रोवर के साथ हमारे मौजूदा जुड़ाव को मज़बूती देते हुए हमें खुशी हो रही है और हमारी डिजिटल इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग करने और नए जनरेशन के वाहनों के लॉन्च में सहायता करने के लिए हम पूरी तरह संकल्पित हैं।”
एंथनी बैटल, चीफ डिजिटल एवं इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, जगुआर लैंड रोवर, ने कहा: “जगुआर लैंड रोवर का डिजिटल बदलाव रिइमेजिन के तहत बिज़नेस को अधिक दक्ष बनने और एक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में अपनी क्षमता को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे डिजिटल 2024 कार्यक्रम के तहत, हम एक क्लाउड नेटिव डिजिटल लैंडस्केप में बदलाव कर रहे हैं और टाटा टेक्‍नोलॉजीज के साथ साझेदारी इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने के लिए हमें सक्षम बनाएगी।”
एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग मॉडल स्थापित करने के अलावा, टाटा टेक्‍नोलॉजीज जगुआर लैंड रोवर की डिजिटल बदलाव रणनीति के अंतर्गत कंपनी के आर्किटेक्चर को अपग्रेड करने के लिए SAP S/4 HANA और SAP BTP को मौजूदा सॉफ्टवेयर के साथ एकीकृत करेगी। SAP S/4 HANA सॉफ्टवेयर पैकेज पारंपरिक ईआरपी सॉल्यूशन्स से आधुनिक क्लाउड आधारित सिस्टम में बदलाव प्रदर्शित करते हैं और परिचालनात्मक कार्यक्षमता और स्थिरता प्रदान करते हैं।

error: Content is protected !!