छात्रा को अगवा कर छह दिन तक किया रेप

बिहार के सुपौल जिले के छातापुर से एक जनवरी को अगवा की गई दसवीं की छात्रा के साथ अपहर्ताओं द्वारा लगातार छह दिन तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सातवें दिन बदमाशों के चंगुल से मुक्त छात्रा के बयान पर गुरुवार को यानी दसवें दिन पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 16 साल की छात्रा के अचानक लापता हो जाने के बाद उसकी मां ने छातापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को उसके घर लौटने की जानकारी मिली तो उसे थाने बुलाया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी की सुबह करीब चार बजे वह अपने घर से बाहर निकली थी। तभी घात लगाए चार लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे गाड़ी में बैठाकर कोरियापंट्टी के गैमन इंडिया कैंप ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने बताया कि उन चार लोगों में से एक ओमप्रकाश यादव नामक लड़का था। जो कि उसके घर के पास ही गैमन इंडिया कैंप में कार्यरत है।

कोरियापट्टी से छात्रा को एक अन्य आरोपी विकास के घर ले जाकर छह दिनों तक रखा गया और दुष्कर्म किया जाता रहा और उसे सात जनवरी को छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!