रेपिस्ट को पीड़िता ने मारा चाकू

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक महिला ने रेप करने वाले पड़ोसी को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने व घायल होने से आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का पति मजदूरी करता है।

जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की सुबह पीड़ित महिला का पति अपने काम पर चला गया। तभी पड़ोस में रहने वाला योगेंद्र यादव (30) नामक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता के साथ रेप किया। लेकिन मौका मिलते ही महिला ने साहस दिखाते हुए पास पड़े चाकू से योगेंद्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद महिला शोर मचाने लगी।

चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी योगेंद्र भाग निकला। इस मामले की जानकारी महिला के पति और पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराया। जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के पति का कहना है कि योगेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसका भाई परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है और समझौते का दबाव डाल रहा। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पीड़िता पांच माह पूर्व ही अपने पति के साथ बिहार से दिल्ली आई थी।

किशोरी से रेप के प्रयास में दंपती गिरफ्तार

भलस्वा डेरी इलाके में 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप का प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि इस वारदात में आरोपी की पत्‍‌नी ने भी पति का साथ दिया था। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता ने आपबीती माता-पिता को बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्जकर 24 साल के आरोपी अरुण और उसकी पत्‍‌नी ममता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अरुण भलस्वा डेरी इलाके में रहता है। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उन्हें कोई संतान नहीं है। पिछले दिनों ममता पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर गई थी। उसने बताया कि उसके पति की रात में ड्यूटी है। घर पर वह अकेली है।

उसने किशोरी की मां से कहा कि वह उसे रात में उसके घर पर सोने के लिए भेज दे। मां ने बेटी को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों किशोरी ने अपने माता-पिता को बताया कि वह ममता के घर सो रही थी। इसी दौरान अरुण घर में आ गया था। उसने बंधक बनाकर उसके साथ रेप का प्रयास किया।

error: Content is protected !!