श्रीकृष्ण की प्रेयसी हूं मैं, नाम है श्रीजी

उत्तरप्रदेश के गांव शाहपुर में एक व्यक्ति कौतूहल का विषय बना हुआ है। खुद को श्रीजी कहने वाले इस व्यक्ति को स्त्री रूप में देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई उसे पूर्व आईजी डीके पंडा जैसा कह रहा है तो कोई उसे ढोंगी बाबा बता रहा है। बहरहाल उस व्यक्ति ने खुद को श्री कृष्ण की प्रेयसी बताया है। उल्लेखनीय है कि ऐसी ही हरकतों की वजह से डीके पंडा काफी चर्चित हुए थे।

शाहपुर निवासी एक युवती की शादी गोंडा में हुई है। वह श्रीजी को अपने साथ गांव लेकर आई है। स्त्री रूप धारण किए उस शख्स ने बताया कि उसका नाम तेजसिंह है। बचपन में वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था जिससे माता-पिता उसे वृंदावन के एक साधू के यहां छोड़ गये थे। वहां प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से वह स्वस्थ हो गया। फिर संतों के सानिध्य में ही रहा, घर लौट कर नहीं गया।

गुरु नरहरिदास महाराज ने उसका नाम संतदास रख दिया। 24 वर्ष तक अन्न का त्याग कर वह श्रीकृष्ण के नाम जप करता रहा। बाद में गुरु ने उसका विवाह श्री कृष्ण के साथ करा दिया। उन्हीं के आदेश पर स्त्री रूप धारण किया और तब से उसका नाम श्रीजी हो गया। अब उसे उम्मीद है कि एक दिन उसे श्रीकृष्ण जरूर मिलेंगे। उधर ग्रामीण उसे सचमुच की राधा समझकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

error: Content is protected !!