बैडमिंटन में मायूसी, सेमीफाइनल में हारी साइना

ओलंपिक में भारत को कड़ा झटका लगा है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की वांग यिहान से हार गई। वांग ने नेहवाल को 21-13, 21-13 से हराया।

साइना नेहवाल अब कांस्य पदक के लिए दूसरे सेमीफाइनल के हारे हुए खिलाड़ी से भिड़ेंगी। इससे पहले गुरुवार को साइना ने डेनमार्क की बॉन ताइन को 21-15, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली साइना पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

 

error: Content is protected !!